नई दिल्ली, जुलाई 10। यदि आप अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए ज्यादा पैसे जोड़ना चाहते हैं। तो सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक अच्छा विकल्प है। एसएसवाई योजना में पैसा इन्वेस्ट करके आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए निश्चिंत हो जाएंगे। इसके लिए आपको सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट करना होगा। इस योजना के लिए 10 साल से कम उम्र की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है। एसएसवाई बेटियों के लिए सरकार की एक छोटी बचत योजना हैं। इस योजना को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लॉन्च किया गया हैं। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना हैं।
एसएसवाई में खाता कैसे खुलवाएं
एसएसवाई के तहत खाता किसी बच्चे के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खाता खोला जा सकता है। चालु वित्तीय वर्ष में एसएसवाई के तहत ज्यादा से ज्यादा एक लाख पचास हजार रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। अभी इस पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसमें आप अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। 21 वर्ष की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता कहां खुलेगा और कब तक यह खाता रहेगा जारी
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। और सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के बाद यह बच्ची के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक जारी रखा जा सकता है।
65 लाख रुपये से ज्यादा मेच्योरिटी पर मिलेंगे
यदि आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये यानी रोजाना 100 रुपये का इन्वेस्ट करते हैं तब 36000 रुपये पर आपको 14 साल बाद 7.6 प्रतिशत वार्षिक कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये मिलेंगे। 21 वर्ष यानी मेच्योरिटी पर यह राशि करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। यदि आप रोजाना 416 रुपये बचाते हैं तो अपनी बेटी के लिए 65 लाख रुपये फंड खड़ा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
