फ्लाइट टिकट पर ज्यादा बचत करना चाहते हैं? जानिए 6 बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड जो देंगे शानदार डिस्काउंट

अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं और फ्लाइट बुकिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद उपयोगी है। कुछ विशेष क्रेडिट कार्ड ऐसे हैं, जो हर खर्च पर रिवार्ड पॉइंट्स या एयर माइल्स देते हैं।

इन्हें आप अपनी अगली यात्रा में डिस्काउंट या फ्री टिकट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 क्रेडिट कार्ड के बारे में जो फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।

6 Travel Credit Cards

1. Axis Bank Atlas Credit Card

Axis Bank Atlas क्रेडिट कार्ड हर एयरलाइन की फ्लाइट पर खर्च करने पर 5 EDGE Miles देता है। (1 एज माइल = 1 रुपए)। कार्ड मिलने के 37 दिनों के भीतर पहली ट्रांजैक्शन करने पर आपको 2500 बोनस एज माइल्स भी मिलते हैं। यह कार्ड उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो नियमित रूप से हवाई यात्रा करते हैं।

2. HDFC 6E Rewards Indigo Credit Card

HDFC Indigo क्रेडिट कार्ड इंडिगो फ्लाइट्स के लिए खास है। हर 100 रुपए खर्च पर 2.5 रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं। नए कार्ड होल्डर्स को 1500 रुपए का फ्री फ्लाइट वाउचर भी मिलता है। पॉइंट्स हर महीने सीधे इंडिगो अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं।

3. Axis Bank Horizon Credit Card

Axis Bank Horizon कार्ड के जरिए Axis Travel EDGE पोर्टल या किसी एयरलाइन की वेबसाइट पर हर 100 रुपए खर्च पर 5 एज माइल्स मिलते हैं। पहली ट्रांजैक्शन 1000 रुपए या उससे अधिक करने पर 5000 बोनस माइल्स भी मिलती हैं।

4. merican Express Platinum Travel Credit Card

American Express Platinum Travel कार्ड खर्च पर मिलने वाले रिवार्ड पॉइंट्स के साथ-साथ माइलस्टोन रिवार्ड्स भी देता है। अगर आप सालाना 1.9 लाख रुपए खर्च करते हैं, तो 15,000 पॉइंट्स मिलते हैं और 4 लाख रुपए खर्च करने पर 25,000 अतिरिक्त पॉइंट्स मिलते हैं। ये पॉइंट्स आप फ्लाइट टिकट या बाकी यात्रा खर्चों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. SBI Card Miles Elite

SBI Miles Elite कार्ड नए ग्राहकों को 5000 ट्रैवल क्रेडिट वेलकम गिफ्ट के रूप में देता है। इसके अलावा, हर 200 रुपए ट्रैवल खर्च पर 6 ट्रैवल क्रेडिट मिलते हैं। इन क्रेडिट्स का इस्तेमाल आप एयर माइल्स, होटल बुकिंग या फ्लाइट टिकट के लिए कर सकते हैं।

6. ICICI Bank Emirates Skywards Credit Card

ICICI Emirates Skywards कार्ड हर खर्च पर Skywards Miles देता है। इन माइल्स को आप Emirates फ्लाइट टिकट के लिए रिडीम कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्ड होल्डर्स को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का भी फायदा मिलता है।

ट्रैवलर्स के लिए सुझाव

क्रेडिट कार्ड चुनते समय केवल रिवार्ड पॉइंट्स पर ध्यान न दें। एयरलाइन पार्टनर, बोनस माइल्स, वाउचर्स और एयरपोर्ट लाउंज सुविधा भी देखें। सही कार्ड चुनकर आप हवाई यात्रा पर अच्छी बचत कर सकते हैं और अपनी यात्रा को और भी आरामदायक बना सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+