Independence Day Picks: देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. आजादी के त्योहार पर फाइनेंशियल आजादी को भी सेलिब्रेट करना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि भविष्य के लिए बेहतर निवेश किया जाए. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में परसिस्टेंट सिस्टम, कल्याण ज्वेलर्स, HUL, L&T और कोल इंडिया शामिल हैं. शेयरों पर लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया गया है.
Persistent System
IT सेक्टर से परसिस्टेंट सिस्टम के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 5700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 13 अगस्त को 4698.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक 3 महीने में करीब 40% उछल चुका है.
Kalyan Jewellers
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी के लिए कल्याण ज्वैलर्स के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 650 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 564 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. स्टॉक 3 महीने में 40% की तेजी दिखा चुका है.
HUL
FMCG सेक्टर से ब्रोकरेज फर्म ने HUL को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 3250 रुपए का टारगेट दिया है. HUL का शेयर मंगलवार को 2736 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. 3 महीने में यह शेयर करीब 16 फीसदी की मजबूती दिखा चुका है.

L&T
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर से L&T का शेयर पिक किया है. लंबी अवधि के लिए शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पिछले 3 साल में करीब 10 फीसदी उछल चुका है.
Coal India
PSU सेक्टर से ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कोल इंडिया का शेयर पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 600 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 13 अगस्त को 521.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर पिछले 3 महीने में करीब 17 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
