शेयर बाजार में 1 अगस्त को नया रिकॉर्ड बना. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचे. शुरुआती कारोबार में पहली बार सेंसेक्स 82100 और निफ्टी 25000 का लेवल पार किए. बाजार में जोश भरने का काम अच्छे ग्लोबल संकेतों से रहा. बाजार की रिकॉर्ड रैली में जोरदार खरीदारी का भी मौका है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर पिक किए हैं. इन शेयरों में KEI Ind, Persitent Systems, Chola Invt, M&M और L&T के शेयर शामिल हैं.
खरीदारी के लिए दमदार शेय़र
MOFSL ने खरीदारी के लिए KEI Ind के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से 5230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 4326.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में 90% तक का रिटर्न दे चुका है.
IT स्टॉक करेगा कमाल
Persitent Systems पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5700 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर गुरुवार को 4797 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में 100% का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.

NBFC स्टॉक में बनेगा पैसा!
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए चोला इनवेस्टमेंट के शेयर को पिक किया है. शेयर पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1660 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 1391.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर एक साल में 23% का रिटर्न दे चुका है.
ऑटो शेयर में होगी कमाई!
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर MOFSL ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए नजरिए से 3300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 2829.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. सालभर में 90% तक का रिटर्न दे चुका है.
ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए L&T को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 1 अगस्त को 3776.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में 41% का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications