नई दिल्ली, सितंबर 19। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। पिछले हफ्ते सेंसेक्स पहली बार 59,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में सेंसेक्स 710.82 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़ कर 59,015.89 और निफ्टी 50 215.90 अंक या 1.24 प्रतिशत चढ़ कर 17,585.15 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में भी 1.3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। ऑटो, बैंक और आईटी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रियल्टी और धातु दबाव में रहे। बता दें कि सितंबर में अब तक सेंसेक्स 2.5 फीसदी चढ़ा है, जिससे निवेशकों की संपत्ति करीब 9 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। बीएसई की मार्केट कैप 250 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर 259 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले हफ्ते 5 शेयरों ने निवेशकों को 60 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
कैरा कैन
कैरा कैन एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 238.38 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 59.46 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 1621.15 रु से 2,585.10 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 2585.10 रु पर बंद हुआ। 59.46 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.19 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
सुनील एग्रो
सुनील एग्रो ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 47.40 रु से 70.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.10 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.06 करोड़ रु है। 5 दिन में 48.10 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 70.20 रु पर बंद हुआ।
थिरुमलाई केमिकल्स
थिरुमलाई केमिकल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 198.05 रु से 281 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.88 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,877.11 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 17 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 281 रु पर बंद हुआ।
जी एंटरटेनमेंट
जी एंटरटेनमेंट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 182.95 रु से 255.30 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.55 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 24,521.97 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.25 फीसदी की तेजी के साथ 255.30 रु पर बंद हुआ।
सूर्या रोशनी
सूर्या रोशनी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 552.55 रु से 770.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.48 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4,193.30 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 17.5 फीसदी की मजबूती के साथ 770.70 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications