नई दिल्ली, अप्रैल 16। पेनी स्टॉक मल्टीबैगर यानी पैसा कई गुना करने वाले साबित हो सकते हैं। मगर इनमें जोखिम भी बहुत अधिक रहता है। वहीं जो महंगे शेयर होते हैं, उनमें दो फायदे मिलते हैं। पहला उनमें जोखिम कम होता है, जबकि दूसरा रिटर्न मिलने की भी संभावना अधिक रहती है। पर ये महंगे शेयर खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें कि ये ऐसे शेयर होते हैं, जिनमें एक ही के मूल्य में आपको काफी सोना मिल सकता है। ऐसे शेयर लग्जरी शेयरों में आते हैं। इनमें अमीर और उद्योगपति लोग पैसा लगाते हैं। इनमें आपको डिविडेंड यानी लाभांश अच्छा मिलेगा, जबकि रिटर्न भी बढ़िया मिलता है। जानते हैं इस समय के 5 सबसे महंगे शेयरों के बारे में।
एमआरएफ
एमआरएफ या एमआरएफ टायर, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टायर निर्माता कंपनी है और भारत में टायरों का सबसे बड़ी निर्माता है, जो दुनिया का छठी सबसे बड़ी टायर निर्माता भी है। इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में है। इसका शेयर इस समय 67300 रु पर है। इतने में काफी गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 87,550.00 रु और निचला स्तर 63000 रु रहा है।
पेज इंडस्ट्रीज
पेज इंडस्ट्रीज एक भारतीय निर्माता और इनरवियर, लाउंजवियर और मोजे की खुदरा विक्रेता है। यह भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर में जॉकी इंटरनेशनल की लाइसेंसधारी है। इसका शेयर इस समय 44,870.50 रु पर है। इसका शेयर बीते 1 महीने में 5.15 फीसदी और 6 महीनों में 19.52 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया का शेयर इस समय 40,000.05 रु पर है। इसका शेयर बीते 1 महीने में 1.49 फीसदी का फायदा करा चुका है। मगर 6 महीनों में यह 9.37 फीसदी निगेटिव रिटर्न दे चुका है। इसके शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 47,275.95 रु और निचला स्तर 37950 रु रहा है। हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया एक कैपिटल गुड्स कंपनी है। इंट्रीग्रेटेड ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाली इस कंपनी के पोर्टफोलियो में प्रोसेस सॉल्यूशन और बिल्डिंग सॉल्यूशन शामिल हैं।
श्री सीमेंट्स
श्री सीमेंट एक भारतीय सीमेंट निर्माता है, जिसकी स्थापना 1979 में राजस्थान के ब्यावर में हुई थी। अब इसका मुख्यालय कोलकाता में है। यह उत्तर भारत के सबसे बड़े सीमेंट निर्माताओं में से एक है। यह श्री पावर और श्री मेगा पावर के नाम से बिजली का उत्पादन और बिक्री भी करती है। इसका शेयर इस समय 25,360.00 रु पर है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 31,469.95 रु और निचला स्तर 21,650.00 रु रहा है। इसका शेयर बीते 1 महीने में 5.27 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
3एम इंडिया लिमिटेड
ये अमेरिका की 3एम की भारतीय यूनिट है। इसका कारोबार कई सेक्टरों में फैला है। ये यह सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के लिए प्रॉडक्ट तैयार करती है। इसका शेयर इस समय 21,300.00 रु पर है। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 27,970.00 रु तक गया है, जबकि नीचे की तरफ 19,374.10 रु तक फिसला है। इस समय 3एम इंडिया की मार्केट कैपिटल 24,016.51 करोड़ रु है। इस तरह के महंगे शेयरों में खुदरा निवेशक पैसा नहीं लगा पाते। लगाते भी हैं तो 1-2 शेयर ही खरीद पाते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications