नयी दिल्ली। बैंकों की बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर कई चीजों पर निर्भर करती है। इनमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति (जैसे रेपो रेट, आधार दर) और आर्थिक परिस्थितियां शामिल हैं। आरबीआई ने अपनी दिसंबर मौद्रिक नीति में बेंचमार्क ब्याज दर को 4 प्रतिशत पर बकरार रखा। ये बचत खाताधारकों और एफडी निवेशकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आरबीआई के रेपो रेट न घटाने पर बैंक इन दोनों चीजों की ब्याज दरें नहीं घटाते। वैसे इस साल में कोरोना संकट के कारण आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में काफी कटौती की, जिससे बचत खातों और एफडी की ब्याज दरों में काफी कटौती हुई। बड़े बैंकों में एफडी के मुकाबले इस समय कई छोटे बैंक अपने बचत खाते पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
क्यों है फायदे का सौदा
कुछ छोटे बैंकों के बचत खाते पर आपको बड़े बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। ये एक फायदे का सौदा है और वो इसलिए क्योंकि एफडी में आपका एक निश्चित अवधि के लिए जमा हो जाता है, जबकि बचत खाते पर आप जब चाहे पैसा निकाल सकते हैं। यदि आप 2021 की शुरुआत में पैसा जमा कराना चाहते हैं तो यहां जानिए कि आपको एफडी से ब्याज किन छोटे बैंकों में मिल सकता है।
ये बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज
बंधन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इस समय अपने बचत खातों पर क्रमशः अधिकतम 7.15 फीसदी और 7 फीसदी तक ब्याज दर दे रहे हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों भी क्रमशः 7 फीसदी और 6.5 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। वहीं बात बड़े बैंकों की करें तो एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अपने बचत खातों पर केवल 3 से 3.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा में ये दर क्रमश: अपने बचत खातों पर 2.70 फीसदी और 2.75 फीसदी ब्याज दे रहे हैं।
विस्तार से जानिए ब्याज दरों के बारे में
बंधन बैंक में आपको 3 से 7.15 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। इस बैंक में न्यूनतम बैलेंस 5000 रु रखना होता है। वही आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3.5 से 7.00 फीसदी ब्याज द रहा है। इस बैंक में मिनिमम बैलेंस 10,000 रु रखना होता है। इसी तरह आरबीएल बैंक 4.75 से 6.75 फीसदी देगा। यहां जरूरी मिनिमम बैलेंस 500 से 2,500 रुपये है। इंडसइंड बैंक 4 से 6.00 फीसदी ब्याज देगा। जरूरी मिनिमम बैलेंस इस बैंक में 1,500 से 10,000 रुपये है। आखिर में यस बैंक यस बैंक 2,500 से 10,000 रु के न्यूनतम बैलेंस पर 4 से 5.50 फीसदी ब्याज देगा।
जरूरी न्यूनतम और अधिकतम बैलेंस
प्राइवेट बैंकों में बचत खात न्यूनतम 500 रुपये में खुलता है। ये लिमिट 10,000 रुपये तक जाती है। सरकारी के उलट प्राइवेट बैंकों में ज्यादा पैसा रखना होता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और बंधन बैंक में न्यूनतम बैलेंस सीमा क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये है। प्रमुख निजी बैंकों, जैसे एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में न्यूनतम बैलेंस सीमा 2,500 रु से 10,000 रु तक है।
कहां लगाएं पैसा
बचत खाता हो या फिर एफडी एक ऐसे बैंक का चुनाव करें जिसका प्रदर्शन मजबूत रहा हो और जिसका कस्टमर स्टैंडर्ड शानदार शाखाओं की अच्छी संख्या हो। जिस बैंक के पास जितने ज्यादा एटीएम होंगे उतना ही ग्राहकों के लिए सुविधा रहेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
