नई दिल्ली, अक्टूबर 9। म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक निवेश जारी रखना आपको अमीर बना सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि 10 साल या इससे ज्यादा लंबी अवधि में निवेश करना काफी फायदेमंद हो सकता है। हम यहां पांच फंड्स की जानकारी देंगे, जिनके रिटर्न से पता चलता है कि क्यों एक जोखिम भरी थीम या एक सेक्टर फंड चुनना और बाजार के अलग-अलग चक्रों में बने रहना आपको एक मोटा फंड जमा करने में मदद कर सकता है। पिछले 10 वर्षों में एसआईपी के जरिए किए गए निवेश पर सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप पांच इक्विटी फंड्स की जानकारी यहां दी गयी है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड
वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड पिछले 10 वर्षों में एसआईपी के माध्यम से 27.8 प्रतिशत रिटर्न के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस अवधि में 10,000 रुपये का मासिक (रोज के करीब 333 रु) निवेश बढ़ कर 51.5 लाख रुपये हो गया होता। इस स्कीम का ज्यादातर पैसा सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनियों में निवेश किया जाता है। इसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 5,037 करोड़ रुपये की है।
एसबीआई स्मॉलकैप फंड
लिस्ट में अगला नंबर एसबीआई स्मॉलकैप फंड का है। इसने पिछले 10 सालों में 26.6 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। एक दशक में 10,000 रुपये की लगातार की गयी एसआईपी बढ़कर 48.3 लाख रुपये हो जाती। इसकी एयूएम 9,714 करोड़ रुपये है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इस स्कीम का प्रदर्शन अपनी कैटेगरी के कुछ अन्य फंड्स की तुलना में कमजोर रहा है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड का पिछले 10 वर्षों में सालाना रिटर्न 26.5 प्रतिशत रहा है। ये हमारी लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इस अवधि में 10,000 रुपये की लगातार एसआईपी निवेश राशि बढ़कर 48.1 लाख रुपये हो गया होती। यह स्कीम अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ी है और इसकी एयूएम 16,633 करोड़ रुपये की है। यह फंड समय-समय पर अपनी कैटेगरी में लगातार टॉप स्कीमों में शामिल रहा है।
आदित्य बिड़ला डिजिटल इंडिया फंड
टॉपर्स की लिस्ट में अगला नंबर आदित्य बिड़ला डिजिटल इंडिया फंड का है। यह पिछले 10 वर्षों में एसआईपी पर सालाना 26.4 प्रतिशत देने में कामयाब रहा है। इस अवधि में योजना में 10,000 रुपये का मासिक निवेश बढ़ कर 48.03 लाख रुपये हो गया होता। ये फंड फंड सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। ये स्कीम टेलीकॉम और इंजीनियरिंग सेक्टरों में भी निवेश करती है। इसके पास 2,288 करोड़ रुपये की एयूएम है।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप एक स्कीम लार्ज और मिडकैप फंड कैटेगरी है। इसने पिछले 10 वर्षों में अपने एसआईपी पर 25.3 प्रतिशत का मजबूत सालाना रिटर्न दिया है। अगर आपने इस योजना में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो अब आपके पास 45.2 लाख रुपये होते। इसके पास 20,615 करोड़ रुपये की एयूएम है। ध्यान रहे कि ये फंड अच्छा रिटर्न देने वाले रहे हैं। मगर इनमें आगे निवेश करना या न करना आपका अपना फैसला होगा। हम आपको यहां इनमें निवेश की सलाह नहीं दे रही हैं। किसी भी योजना को चुनने से पहले किसी सलाहकार से सलाह लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications