नयी दिल्ली। लोगों को अपने खर्चों को ट्रैक करने की जरूरत पड़ती रहती है। फिर चाहे ये दैनिक, साप्ताहिक या मासिक आधार पर किया जाए। ये जरूरी भी है, क्योंकि इससे आपको बचत और बैलेंस का पता रहता है। समय-समय पर खर्चे चेक करते हुए और बचत करके आप अपने लिए बेहतर वित्तीय स्थिति बनाए रख सकते हैं। इस तरह गैर-जरूरी खर्चों से बचा जा सकता है। लेकिन सवाल ये है कि इनकम, निवेश और खर्चों को कैसे ट्रैक किया जाए, क्योंकि इसमें काफी समय खर्च हो सकता है। इस सवाल का जवाब है टेक्नोलॉजी। टेक्नोलॉजी ने काफी कुछ बदल दिया है। इससे चीजें काफी आसान हो गई हैं। अगर आप अपने इनकम, निवेश और खर्चों पर नजर रखना चाहते हैं तो ये मोबाइल ऐप से संभव है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 बेस्ट मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो इस चीज में आपके काम आएंगी।
मनीकंट्रोल
मनीकंट्रोल पर्सनल फाइनेंस ऐप को Moneycontrol.com ने शुरू किया जो ई-18 डॉट कॉम (पी) लिमिटेड के स्वामित्व में है। ई-18 डॉट कॉम मीडिया हाउस टीवी 18 की सब्सिडरी कंपनी है। यह ऐप व्यवसाय और बाजार की खबरें देने के अलावा सभी ताजा डेटा प्रदान करता है। यदि आप शेयर बाजार ट्रेड करते हैं या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो यह सबसे अच्छी पर्सनल फाइनेंस ऐप है। ये म्यूचुअल फंड निवेश के साथ-साथ शेयर बाजारों के परफॉर्मेंस की जानकारी देती है। साथ ही आपको अपने निवेश की ताजा वैल्यू की जानकारी मिलती है।
ईटीमनी
ईटीमनी टाइम्स ग्रुप का एक हिस्सा है और ईटी का मतलब है इकोनॉमिक टाइम्स। ईटी ऐप अपने उपयोगकर्ताओं को एटीएम से पैसे निकालने, मनोरंजन, खरीदारी, खाने के सामान, यात्रा आदि जैसी विभिन्न कैटेगरी में अपने मासिक खर्चों पर नजर रखने करने में मदद करती है। सिर्फ एक क्लिक पर आपको किसी विशेष कैटेगरी के खर्चों की जानकारी मिल जाएगी। ये ऐप म्यूचुअल फंड के लिए अच्छा मार्गदर्शक है क्योंकि आपको मौजूदा बाजार ट्रेंड सहित रिसर्च भी मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ऐप का उपयोग करके आप सीधे फंड में निवेश कर सकते हैं।
एमट्रैकर
एमट्रैकर नई दिल्ली में स्थित एक स्टार्टअप है। ये भारत में उपलब्ध एक फ्री मनी मैनेजर (पैसों का प्रबंधन) ऐप है। यह विशेष ऐप अपने उपयोगकर्ताओं को एक समझदारी से खर्च करने का निर्णय लेने में मदद करती है। यहां उपयोगकर्ता एक ही स्थान पर अपनी कागजी कार्रवाई, बिल, दस्तावेज, वित्तीय खातों को संभाल सकते हैं। ये ऐप में मनी मैनेजमेंट के लिहाज से पर्सनल फाइनेंस के लगभग सभी पहलुओं के लिए कारगर है। यहां आपको अपने सभी बैंक अकाउंट्स दिखते हैं।
चिल्लर (Chillr)
चिल्लर 2015 में भारत में पहले मल्टी-बैंक भुगतान ऐप के रूप में शुरू की गई थी, जो आईएमपीएस पर चल रही है। ये ऐप खर्चों और फाइनेंस पर नज़र रखने के लिए काम में आती है। इससे आप समूहों के बीच बिलों को विभाजित कर सकते हैं। यह मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान करती है। इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि यह अपने उपयोगकर्ताओं को आसानी और सुरक्षित रूप से फोन बुक का उपयोग करके दोस्तों को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है।
मनी व्यू
मनी व्यू की शुरुआत संजय अग्रवाल ने अप्रैल 2014 में की थी। कंपनी बैंगलोर में आधारित है। यह पर्सनल फाइनें ऐप अपने उपयोगकर्ताओं को बजट योजनाओं को सेट करने और उनका पालन करने, बिलों के बारे में याद दिलाने करने, आपके बैंक खाते का बैलेंस देखने में मदद करती है। उपयोगकर्ता अपने बिल को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ भी बांट भी सकते हैं। आपको इस ऐप पर अपने नजदीकी एटीएम की भी जानकारी मिल सकती है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख: सब्सिडी बचाने के लिए तुरंत करें ये काम



Click it and Unblock the Notifications