नई दिल्ली, दिसंबर 20। एलआईसी के पास एक से एक अच्छी योजनाएं हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनका पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसी ही एक अच्छे बीमा प्लान का नाम है एलआईसी जीवन उमंग। इस पॉलिसी में अगर रोज औसतन 41 रुपये की प्रीमियम दी जाए तो वार्षिक 40,000 रुपये पाया जा सकता है। लेकिन अगर कोई थोड़ा ज्यादा प्रीमियम दे तो उसे और हर साल और भी ज्यादा पैसा मिल सकता है। हालांकि यह स्कीम केवल 40 साल तक के लोग ही ले सकते हैं। ऐसे में अगर बच्चे के जन्म लेते ही इस एलआईसी की इस स्कीम में निवेश किया जाए तो बड़ा होने पर बच्चा आर्थिक रूप से पूरी से तरह से आत्मनिर्भर हो सकता है। एलआईसी जीवन उमंग बीमा पॉलिसी के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये का बीमा लेना जरूरी है।
आइये जानते हैं एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान के बारे में।
जानिए एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान के बारे में
एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान को जन्म लेते ही बच्चे के नाम खरीदा जा सकता है। वहीं यह अधिकतम 40 साल के लोग ही इस बीमा प्लान को ले सकते हैं। इस बीमा प्लान में 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना जरूरी है। वहीं अगर आप चाहें तो इससे कितना भी ज्यादा का बीमा ले सकते हैं। एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान में पूरी जिन्दगी बीमा का लाभ मिलता है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम भी दी जाती है। वहीं मैच्योरिटी होने के बाद हर साल तय राशि आपको पूरी जिन्दगी मिलती रहती है। इसके अलावा पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को एकमुश्त पैसा मिल जाता है। एलआईसी का यह एक एंडोमेंट प्लान है।
जानिए प्रीमियम और कमाई
अगर एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान 15 साल की उम्र में ले लिया जाए तो 40 साल की उम्र तक प्रीमियम भरना होगा। अगर 15 साल की उम्र में 5 लाख रुपये का बीमा लिया जाए तो वार्षिक किस्त 15298 रुपये की आएगी। अगर आप छमाही किस्त देना चाहें तो यह किस्त 7730 रुपये की आएगी। वहीं अगरआप तैमासिक बीमा की किस्त देना चाहें तो यह 3906 रुपये की आएगी। एलआईसी आपको मथंली बीमा किस्त भरने की छूट भी देती है। अगर आप मथंली बीमा की किस्त भरना चाहें तो यह 1302 रुपये की होगी। ऐसे में अगर आप वार्षिक किस्त के आधार पर देखें तो यह रोजाना औसतन 41 रुपये का पड़ता है।
जानिए कितना मिलेगा पैसा
एलआईसी जीवन उमंग बीमा प्लान में ऊपर बताए प्रीमियम को देने के बाद आपको 45 साल की उम्र से लेकर 100 साल की उम्र तक यानी 55 साल तक एलआईसी हर साल 40,000 रुपये देगी। ऐसे में अगर आप यह जानना चाहें कि 100 वर्ष की उम्र तक आपको कितना पैसा मिल जाएगा तो यह होता है 52.75 लाख रुपये। और आप एलआईसी को कुल मिलाकर देंगे 458,940 रुपये।
जीवन उमंग बीमा पॉलिसी के अन्य फायदे
- अगर पॉलिसीधारक की दुर्घटना में मृत्यु होती है या वह विकलांग होता है तो उसे टर्म राइडर लेने पर फायदा मिल सकता है।
- इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत इस बीमा को लेने पर टैक्स छूट भी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
