नई दिल्ली, अगस्त 9। आईपीओ में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियों ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। ऐसे में अगर आप अभी तक किसी आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं, तो इस हफ्ते 4 आईपीओ निवेश के लिए खुल रहे हैं। इनमें से 2 आईपीओ तो आज ही खुल चुके हैं, जबकि 2 कल से खुलेंगे। इसे से पहले हफ्ते में देवयानी इंटरनेशनल, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स, विंडलास बायोटेक और एक्सारो टाइल्स भी आईपीओ से करीब 3,614 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं।
अभी तक 16 कंपनियां ला चुकी हैं आईपीओ
इस वित्त वर्ष में अब तक 16 कंपनियों आईपीओ जारी कर चुकी हैं। इन कंपनियों ने अपने आईपीओ के माध्मय से 30,666 करोड़ रुपये जुटाया है। जबकि 2020-21 में 30 कंपनियों ने 31,277 करोड़ रुपये जुटाये ही जुटा पाए थे।
ये आईपीओ इस हफ्ते खुल रहे
इस हफ्ते कारट्रेड, नुवोको विस्टा कार्पोरेशन, केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड और एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ खुल रहा है। आइये जानते हैं इन आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी।
कारट्रेड का आईपओ आज खुल गया
कारट्रेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुल गया है। इस आईपीओ में 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। कारट्रेड अपने इस आईपीओ के माध्यम से 2998 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 1585 रुपये से 1618 रुपये के बीच तय किया है। जहां तक लॉट की बात है तो यह 9 शेयरों की है। ऐसे में खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,562 रुपये का निवेश एक लॉट के लिए करना होगा। वहीं कंपनी ने आईपीओ से पहले ही एंकर निवेशकों से 900 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
जानिए कारट्रेड का कारोबार
कारट्रेड पुरानी कारों की खरीद और बिक्री का कारोबार करती है। इसके अलावा कंपनी नई कारों में भी डील करती है। अभी इस बाजार में कारट्रेड के अलावा कारवाला और बाइकवाला की भी मौजूदगी है। वहीं पिछले 2 वित्तीय साल से यह इस सिगमेंट की अकेली कंपनी है, जो लाभ कमा रही है।
नुवोको विस्टा कार्पोरेशन का आईपीओ
नुवोको विस्टा कार्पोरेशन का आईपीओ निवेश के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ में 11 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकता है। नुवोको विस्टा कार्पोरेशन ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 560 रुपये से से 570 रुपये के बीच का तय किया है। नुवोको विस्टा कार्पोरेशन इस आईपीओ के माध्मय से 5000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड का आईपीओ
विशेष प्रकार का केमिकल बनाने वाली कंपनी केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड आईपीओ लेकर बाजार में आ रही है। केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा। इस आईपीओ में 12 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। केमप्लास्ट सनमार लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 530 रुपये से 541 रुपये की तय की है। कंपनी अपने इस आईपीओ से 3850 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है।
एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ
एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ निवेश के लिए 10 अगस्त को खुल रहा है। इस निवेश में 12 अगस्त 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी रिटेल ग्राहकों को ध्यान में रखकर हाउसिंग फाइनेंस का कारोबार करती है। एपटस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ का साइज 2780 करोड़ रुपये को है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 346 रुपये से 353 रुपये का तय किया है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications