नयी दिल्ली। पिछली कुछ तिमाहियों में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। बड़े सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक 5.5 फीसदी के आस-पास ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं, जो कुछ साल पहले की तुलना में बहुत कम है। अगर आप एफडी में पैसा लगाना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि बैंकों में ही एफडी खाता खुलवाया जाए। बल्कि कई एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां) भी एफडी में निवेश करने का ऑप्शन देती हैं। यहां हम आपको 4 ऐसे एफडी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जहां आपको बैंकों के मुकाबले गारंटीड ज्यादा ब्याज मिलेगा। अच्छी बात ये है कि इन कंपनियों में निवेश करना सुरक्षित भी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएमएफएसएल) फिक्स्ड डिपॉजिट
एमएमएफएसएल की एफडी पर आपको 1 साल की जमा राशि पर 7.20 प्रतिशत, 18 महीने की जमा राशि पर 7.30 प्रतिशत, 3 साल की जमा राशि पर 7.60 प्रतिशत और 4 साल की जमा राशि पर 7.70 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। वहीं 5 साल की जमा राशि पर यहां सर्वाधिक 7.80 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यह ऑप्शन देश के बैंकों की तुलना में काफी अच्छा है। बैंकों के मुकाबले आपको यहां 1.5 से 2 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा। ये एफडी ऑप्शन 'एएए' रेटिंग वाला है, जिसका मतलब है कि ये काफी सुरक्षित है। एक खास बात और कि वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 प्रतिशत ब्याज दर अधिक मिलेगी। 1-2 साल की अवधि के लिए निवेश करने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट
एलआईसी की सब्सिडरी और एएए रेटिंग वाला ये भी एक सुरक्षित एफडी विकल्प है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी 12 महीने के डिपॉजिट पर 7 फीसदी, 18 महीने की डिपॉजिट पर 7 फीसदी और 3 साल की डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी ब्याज दर दे रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। इस कंपनी में छोटी अवधि के लिए एफडी कराएं, क्योंकि अगर दरों में बढ़ोतरी होती है तो आप एफडी की छोटी अवधि पूरा होने पर अधिक ब्याज वाले ऑप्शन में लगा सकते हैं। हालांकि ये याद रखना जरूरी है कि कंपनी की एफडी सिक्योर्ड नहीं होती, इसलिए आपको सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।
बजाज फाइनेंस
बजाज फाइनेंस 1-वर्ष के लिए 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर करती है, जबकि 2-वर्ष की जमा राशि पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर और 3, 4 और 5 वर्ष की जमा राशि पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर करती है। बजाज फाइनेंस की एफडी स्थिर और सुरक्षित हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर साल 5,000 रुपये से अधिक की ब्याज राशि के मामले में टीडीएस कटेगा। बजाज फाइनेंस की एफडी भी एएए रेटिंग वाली है और इसीलिए सुरक्षित भी हैं। 1-2 साल की छोटी अवधि के लिहाज से ये अच्छा ऑप्शन है।
एचडीएफसी
यह सबसे पुरानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है और एचडीएफसी बैंक की प्रमोटर है। 1 और 2-वर्षीय जमा पर ब्याज दर 6.36 प्रतिशत है, जबकि 3, 4 और 5 वर्ष की जमा राशि पर आपको 6.46 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। ऊपर बताए गए अन्य विकल्पों की तुलना में एचडीएफसी की ब्याज दर अच्छी नहीं है। हालांकि यह फिर भी बैंक एफडी से बेहतर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
