नई दिल्ली, जून 10। शेयर बाजार से म्यूचुअल फंड तक सभी जगह कमाई का मौका मिल रहा है। इन मौकों को और बढ़ाने के लिए अगले हफ्ते 3 कंपनियां शेयर बाजार में आ रही हैं। यह कंपनियां सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पैसा जुटाएंगी। ऐसे में लोगों को इन कंपनियों में शेयर में निवेश का मौका मिलेगा। हालांकि शेयर बाजार काफी ऊपर चल रहा है। अगर आप भी इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो यहां पर डिटेल जान सकते हैं।
आईपीओ लाने वाली इन तीन कंपनियों में देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार, स्टील मैन्युफक्चरिंग कंपनी श्याम मेटालिक्स और मार्केटिंग एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नवोदय एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
जानें सोना कॉमस्टार आईपीओ के बारे में
भारत की ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चिंग कंपनी में एक बड़ा नाम सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन फॉर्गिंग्स यानी सोना कॉमस्टार का भी है। यह कंपनी अगले हफ्ते शेयर बाजार से 5500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 14 जून 2021 को खुलेगा। यह देश में किसी भी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन ने भी सोना कॉमस्टार में निवेश किया हुआ है। इस आईपीओ के जरिए यह भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। 14 जून से खुलने वाला यह आईपीओ निवेश के लिए 19 जून को बंद होगा। निवेशक इस आईपीओ में 19 जून की शाम तक आवेदन कर सकेंगे। कपंनी इस आईपीओ के जरिए 300 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर भी जारी करने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 285 रुपये से लेकर 291 रुपये का तय किया है।
जानिए श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी के आईपीओ के बारे में
कोलकाता की स्टील मैन्युफक्चरिंग कंपनी श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड भी अगले हफ्ते अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी शेयर बाजार से आईपीओ के जरिए 909 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी का आईपीओ 14 जून 2021 को खुलेगा। इस आईपीओ में निवेशक 16 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 303 रुपये से लेकर 306 रुपये का तय किया है। निवेशकों के लिए लॉट साइज न्यूनतम 48 शेयर की है। कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसों से 657 करोड़ रुपये का कर्ज उतारने में करेगी।
जानिए नवोदय एंटरप्राइजेज के आईपीओ के बारे में
मार्केटिंग एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नवोदय एंटरप्राइजेज भी अपना आईपीओ ला रही है। कंपनी का आईपीओ 14 जून 2021 को खुलेगा और इसमें 17 जून तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्मय से 46.08 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। आईपीओ के तहत कंपनी 20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर ऐलाट करेगी।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
