Stocks to Buy Today: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार बुधवार को लगातार छठे दिन तेजी के साथ कारोबार कर रहे. इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स, निफ्टी और मिडकैप ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. बाजार की जोरदार रैली में चुनिंदा सेक्टर फोकस में हैं. इसमें ज्वैलरी सेक्टर भी शामिल हैं, जिसमें 3 शेयर फोकस में है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. शेयरों पर 26% के अपसाइड का टारगेट दिया गया है.
ज्वैलरी स्टॉक्स से चमकेगा पोर्टफोलियो
मोतीलाल ओसवाल ने कल्याण ज्वैलर्स, सेनको गोल्ड और टाइटन कंपनी के शेयरों पर बुलिश रेटिंग दी है. इसके तहत ब्रोकरेज फर्म ने कल्याण ज्वैलर्स और सेनको गोल्ड पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. साथ ही कल्याण ज्वैलर्स पर 525 रुपए और सेनको गोल्ड पर 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है. टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
MOFSL की टॉप पिक्स
शेयर टारगेट (₹)
सेनको गोल्ड 1300
कल्याण ज्वैलर्स 525
टाइटन 4150

ज्वैलरी सेक्टर पर ब्रोकरेज का नजरिया
ज्वैलरी सेक्टर में पिछले कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. कुल मार्केट में ऑर्गनाइज्ड मार्केट अब 36 से 38% हो गया है. ये FY19 के मुकाबले 22% बढ़ा है. FY19-24 के दौरान कुल मार्केट रेवेन्यू में CAGR 8% का रहा, जोकि अब 6400 अरब रुपए का हो गया है. ऑर्गनाइज्ड मार्केट की इस ग्रोथ में सबसे बड़े प्लेयर सेनको गोल्ड, कल्याण ज्लैवर्स और टाइटन की भूमिका काफी अहम है, जिनका CAGR करीब 20% रहा.
ब्रोकरेज फर्म की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कुल मार्केट का 30% हिस्सा अब ऑर्गनाइज्ड मार्केट की टॉप-10 कंपनियों के पास है, जोकि FY19 में 20% तक था. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत 10 प्रमुख राज्य ऑर्गनाइज्ड रिटेल नेटवर्क की 78% हिस्सेदारी रखते हैं. इनका GDP में 68% योगदान है.
सेक्टर को लेकर क्या हैं जोखिम
ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव सेक्टर के लिए चिंता का विषय है. तेजी से बढ़ रहे स्टोर्स की संख्या में कैपिटल की कमी भी रिस्क है. बढ़ती प्रतियोगिता के चलते प्राइसिंग प्रेशर भी है, जिसमें मेकिंग चार्ज अहम है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
