नई दिल्ली। अगर इस फेस्टिव सीजन में या धनतेरस पर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। एसबीआई ने अपने खाताधारकों के लिए विभिन्न ज्वैलरों से समझौते किए हैं। इन समझौतों के तहत बैंक के ग्राहक गोल्ड के जेवरों की खरीद पर 32 फीसदी तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर का फायदा बैंक का कोई भी ग्राहक उठा सकता है। बस उसे एक जरूरी शर्त पूरी करनी होगी। आइये जानते हैं कि यह शर्त क्या है, और कहां से सोने के जेवर खरीदने पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।
गोल्ड जेवर पर छूट का फायदा केवल 30 अक्टूबर 2019 तक ही
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का गोल्ड ज्वेलरी पर छूट का ऑफर 30 अक्टूबर 2019 तक ही है। इसी लिए अगर कोई अगर इस भारी छूट का फायदा लेना चाहता है तो उसे यह खरीदारी 30 अक्टूबर के पहले ही करनी होगी।
सबसे पहले जानें छूट लेने का तरीका
एसबीआई ने इस सीजन में ज्वैलरों के साथ विशेष टाइअप किए हैं। लेकिन इन टाइअप का फायदा केवल उन्हीं एसबीआई के ग्राहकों को मिलेगा, जो योनो ऐप इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अभी तक एसबीआई योनो का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इसे आज ही डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। आज ही डाउनलोड करके एसबीआई योनो का इस्तेमाल करने वालों को भी इन ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। एसबीआई योनो ऐप में शॉप एंड ऑडर्स का विकल्प दिया गया है। आपको पहले इसको क्लिक करना होगा। यहां से आपको ज्वेलरी सेक्शन में जाना पड़ेगा। यहां पर आपको ज्वेलरी के सभी ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
एसबीआई योनो ऐप तनिष्क ऑफर
एसबीआई योनो ऐप पर तनिष्क से विशेष टाइअप किया गया है। इसके तहत तनिष्क से सोने की खरीदारी करते हैं तो 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी।
एसबीआई योनो पर ऑनलाइन ज्वैलरी स्टोर कैंडेरे का ऑफर
एसबीआई योनो ने ऑनलाइन ज्वैलरी स्टोर कैंडेरे से टाइअप किया है। इस ऑफर के तहत ऑनलाइन ज्वैलरी स्टोर कैंडेरे पर गोल्ड के जेवर खरीदने पर आपको 20 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
एसबीआई योनो पर कल्याण ज्वैलर्स का ऑफर
एसबीआई ने अपने योनो ऐप के लिए कल्याण ज्वैलर्स से भी टाइअप किया है। इसके तहत योनो का इस्तेमाल करने वालों को कल्याण ज्वैलर्स से गहने खरीदने पर 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
एसबीआई योनो पर पीसीजे ज्वैलर्स का ऑफर
एसबीआई ने अपने योनो ऐप के लिए पीसीजे ज्वैलर्स से भी टाइअप किया है। इसके तहत योनो का इस्तेमाल करने वालों को पीसीजे ज्वैलर्स से गहने खरीदने पर 32 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
