नई दिल्ली। मोदी सरकार की गोल्ड जुड़ी योजना इस बार दीपावली वाले दिन भी खुली रहेगी। ऐसे में लोगों के पास सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका रहेगा। इसलिए अगर आप धनतेरस पर गोल्ड खरीदने जा रहे हैं, तो मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। यह योजना निवेश के लिए आज यानी 21 अक्टूबर 2019 से खुल चुकी है और धनतेरस यानी 25 अक्टूबर तक निवेश के लिए खुली रहेगी। इस योजना में निवेश के लिए सरकार ने गोल्ड का रेट 38,350 रुपये प्रति दस ग्राम तय किया है। ऐसे में अगर धनतेरस पर गोल्ड का रेट बढ़ भी जाता है, तो लोग इसी घोषित रेट पर गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड के इस रेट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी जाएगी। लेकिन यह छूट केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। इस प्रकार आज के भाव के हिसाब से यह गोल्ड कुल मिलाकर करीब 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता मिलेगा। लेकिन यह छूट केवल धनतेरस तक की मिलेगी, उसके बाद यह मौक हाथ से निकल जाएगा।
ये है मोदी सरकार की योजना
मोदी सरकार ने गोल्ड की फिजिकल खरीद में कमी लाने के लिए गोल्ड बांड स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार बीच-बीच में गोल्ड के बांड जारी करती है। इस सॉवरेन गोल्ड बांड 2019-20 की छठी सीरीज जारी की गई है। यह निवेश के लिए खुल चुकी है और इसमें 25 अक्टूबर तक निवेश कर गोल्ड खरीदा जा सकता है। इस स्कीम में न्यूनतम निवेश 1 ग्राम गोल्ड खरीदा जा सकता है। जो लोग इस सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करेंगे, आरबीआई उन लोगों को 30 अक्टूबर को बांड जारी कर देगा।
ऐसे मिलेगी 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलती है। इसके लिए ऑनलाइन खरीदारी के साथ ऑनलाइन पेमेंट भी करना होता है। 10 ग्राम सोने में निवेश के लिहाज से देखें तो ऑनलाइन खरीदने पर यह 38,050 रुपये का पड़ेगा। इस प्रकार यह आजकल के बाजार भाव से करीब 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता पड़ेगा। 24 कैरेट वाले गोल्ड का 19 अक्टूबर, शनिवार का भाव 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
धनतेरस पर कर सकते हैं खरीदारी
धनतेरस पर आमतौर पर लोग सोने की खरीदारी करते हैं। सुरक्षित और स्थिर रिटर्न के लिए गोल्ड हमेशा लोगों की पहली पसंद रहा है। लंबी अवधि में रिटर्न के हिसाब से देखें तो सोने ने हमेशा फायदा ही दिया है। ऐसे में सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका मिल रहा है।
गोल्ड बांड लेने पर मिलेगा ब्याज भी
जो लोग गोल्ड बांड में निवेश करेंगे उनको सालाना ब्याज भी मिलेगा। यह 2.5 फीसदी है। यह ब्याज बांड खरीदने वालों के खाते में हर 6 महीने पर जमा कराया जाता है। यह बांड 8 साल के लिए जारी किया जाता है। लेकिन अगर कोई चाहता है कि 5 साल, 6 साल और 7 साल के बाद से इससे निकल सके, तो उसके पास विकल्प होता है। इस बांड के बदले लोन भी लिया जा सकता है।
कैसे खरीदा जाता है गोल्ड बांड
गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई और बीएसई एक्सचेंज के माध्यम से भी की जाती है।
अधिकतम और न्यूनतम खरीद की सीमा
गोल्ड बांड में न्यूनतम और अधिकतम खरीद की सीमा तय है। जहां तक न्यूनतम खरीद का सवाल है तो निवेशक कम से कम 1 ग्राम गोल्ड बांड ले सकता है। वहीं अधिकतम खरीद के मामले में निवेशक 4 किलोग्राम तक गोल्ड खरीद सकता है। लेकिन अगर यह खरीद अगर कोई ट्र्स्ट कर रही है तो अधिकतम सीमा 20 किलो ग्राम तक है। वहीं कोई भी भारतीय, संस्था, हिंदू गैर विभाजित परिवार, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी और धार्मिक संस्थाएं बांड में निवेश कर सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
