नई दिल्ली। हर साल फेस्टिव सीजन पर लोग सोने के सिक्कों की खरीदरी करते हैं। इस बार ज्वैलर्स मंदी की मार के बीच सोने के सिक्कों की बढ़ाने के लिए नए नए ऑफर लेकर आए हैं। ज्वैलर्स को उम्मीद है कि इन ऑफरों से उनकी गोल्ड और गोल्ड के जेवरों की बिक्री बढ़ जाएगी। इन ऑफरों के तहत कहीं मेकिंग चार्ज तो कहीं फ्री सिक्का देने की योजना चल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में गोल्ड का सिक्का खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इन ऑफरों पर नजर डाल लें। इससे आपको खरीदारी का सही फैसला करने में मदद मिलेगी।
क्यों आए हैं बड़े ऑफर
हाल ही में एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस फेस्टिव सीजन के दौरान धनतेरस पर गोल्ड की खरीदारी आधी हो सकती है। पिछले साल धनतेरस पर करीब 40 टन सोना देश में बिका था। अगर इस रिपोर्ट को आधार माना जाए तो इस बार धनतेरस पर देश में करीब 20 टन सोना बिकने की ही संभावना है। ऐसे में ज्वैलर्स चाहते हैं कि उनकी इस दौरान ज्यादा ज्यादा से रहे। इसी के चलते गोल्ड के सिक्के सहित अन्य खरीदारी पर ऑफर अभी से शुरू हो गए हैं।
तनिष्क में मिल रही मेकिंग चार्ज में छूट
टाटा ग्रुप की कंपनी तनिष्क सोने के जेवरों पर मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की छूट दे रहा है। तनिष्क में मेकिंग चार्ज पर यह छूट स्टोर के अनुसार थोड़ा बहुत अलग-अलग हो सकती है। जेवरों की कीमत में करीब 10 फीसदी हिस्सा मेकिंग चार्ज ही होता है। ऐसे में 25 फीसदी तक की छूट बड़ी छूट हो सकती है। वहीं तनिष्क सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता भी भी कर रही है। इसमें जीतने वालों को फ्री में जेवर देने की योजना है।
तनिष्क के अलावा अन्य कंपनियां भी ऑफर दे रही हैं। आइये जानें एक कंपनी के ऑफर
कल्याण ज्वेलर्स बांटेगा 3 लाख गोल्ड कॉइन
कल्याण ज्वेलर्स ने भी दीवाली फेस्टिव सीजन के लिए ऑफरों की घोषणा कर दी है। कल्याण ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज और अन्य छूट के ऑफर के अलावा एक साप्ताहिक ड्रा की स्कीम भी चला रहा है। इस स्कीम के तहत 3 लाख सोने के सिक्के बांटने की योजना है। वहीं कल्याण ज्वेलर्स ने बैंकों से भी समझौते किए, जिसके बाद उन बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर भी मिलने वाली छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
कल्याण ज्वेलर्स के अलावा अन्य कंपनियां भी ऑफर दे रही हैं। आइये जानें एक कंपनी के ऑफर
मालाबार गोल्ड ज्यादा खरीदारी पर देगी सोने का सिक्का फ्री
इस फेस्टिव सीजन में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड भी ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत अगर ग्राहक 15,000 रुपये से अधिक के जेवर खरीदेगा तो उसे सोने के सिक्के दिया जाएगा। इसके बलावा कंपनी ने ग्राहकों को एडवांस ऑर्डर बुक कराने की भी सुविधा दी है। इस बुकिंग ऑफर की खास बात है कि गोल्ड का पैसा बुकिंग और डिलीवरी के दिन में से, जिस दिन कम होगा, वही पैसा लिया जाएगा। इस प्रकार लोग सस्ता गोल्ड खरीदने का भी फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
