मोटर इंश्योरेंस लेकर, आपदा में भी उठाएं लाभ
यहां पर आपको मोटर इंश्यारेंस क्लेम से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे जो कि आपदा में आपके काम आ सकती है।
जैसा कि आप जानते हैं पूरे देश में बाढ़ का माहौल है हर शहर पानी-पानी हो रहा है। ऐसे में लोगों को घर, संपत्ति के अलावा वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। जिन लोगों ने अपने वाहनो का बीमा कराया हुआ है उनको फायदा मिल सकता है। बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि बाढ़ में उनके वाहन को नुकसान पहुंचाने पर उनका मोटर इंश्योरेंस उनकी मदद कैसे करेगा। अधिकांश इंश्योरेंस कंपनियों ने प्राकृतिक विपत्ति में होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करती हैं।
बाढ़ की स्थिति में गाड़ी के खराब होने पर आप इंजन प्रोटेक्टर एड-ऑन इंश्योरेंस ले सकते हैं। इस तरह के इंश्योरंस से फायदा ये होता है कि बाढ़ आने पर गाड़ी को जो भी नुकसान होता है उससे बच सकते हैं और नुकसान के लिए इंश्योरेंस कंपनी पर क्षतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं।
इंजन प्रोटेक्टर एड-ऑन इंश्योरेंस के बारे में
- प्रोटेक्टर एड-ऑन इंश्योरेंस, इंजन में पानी से जुड़े मूलभूत नुकसान को कवर करता है।
- मरम्मत के जुड़े खर्च का इंश्योरेंस करता है।
- एड-ऑन इंश्योरेंस से दुर्घटना के अलावा किसी भी तरह की गाड़ी में नुकसान के लिए इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है।
- इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को इंश्योरेंस से प्रोटेक्शन देता है।
- ऑटो पार्ट्स से जुड़े किसी भी नुकसान से भी फायदा दिलाता है।
मोटर इंश्योरेंस कवर
- इसमें इंजन डैमेज और गाड़ी के मोटर पार्ट्स का डैमेज कवर मिलता है।
- पानी से प्रभावित गाड़ी का इंजन पूरी तरह खराब होता है तो कुल खर्च 1 से 2 लाख रुपये तक का होगा। उसी तरह मोटर पार्ट्स को ठीक करने के लिए शायद उससे कई ज्यादा पैसे लग सकते हैं। एड ऑन इंश्योरेंस आपको इंजन के खराब होने से लेकर मोटर पार्ट्स तक के खराब होने की स्थिति में सभी तरह के नुकसान को कवर करने में मदद करता है।
एड-ऑन इंश्योरेंस के फायदे
- बता दें कि गाड़ी का किसी भी तरह का नुकसान होने पर पूरे पैसे के बिना किसी डेपरिसिएशन के क्लेम कैन को रोका जा सकता है।
- इंजन प्रोटेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट कवर: बारिश के समय में गाड़ी चलाने या पार्क करने से भी गाड़ी के इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में इंजन प्रोटेक्टर सर्विस इंश्योरेंस की मदद से बारिश से नुकसान का फायदा मिलता है। खासकर बाढ़ प्रभावित जगहों में ज्यादा काम आता है।
- बाढ़ से प्रभावित स्थानों पर अक्सर गाड़ी चलाने से अचानक से गाड़ी के टायर का खराब होना या इंजन का डैमेज होना एक बहुत ही डरावना अनुभव होता है। ऐसी स्तिथि में क्विक रोड साइड असिस्टेंस आपको बहुत सारी सर्विस, जैसे कि-ऑन रोड डैमेज में रिपेयरिंग की सुविधा प्रदान करती है।
- साथ ही आपके डैमेज हुए टायर को जल्द ही करीबी गैराज में बदलने की सुविधा भी देती है।
नोट करने वाले प्वॉइंट
- आपको बता दें कि हमेशा बारिश होने वाली जगह पर पहले या दूसरे गेयर में ही गाड़ी चलाने की कोशिश करें।
- बिना क्लच का इस्तेमाल किए गए इंजन का रिवॉल्यूशन पर मिनट (आरपिएम) को बढ़ाएं।
- अगर बारिश में गाड़ी फंस जाती है तो कभी भी इंजन को बंद नहीं करें।
- बैटरी को जितनी जल्दी हो सके डिस्कनेक्ट करें।
- अगर बारिश का पानी गाड़ी के अंदर चला गया है तो कभी भी इग्निशन को बंद नहीं करें। ऐसी करने से इलेक्ट्रिक सिस्टम में शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिसकी वजह से आपको और गाड़ी दोनों को ही नुकसान हो सकता है।
- हमेशा बाढ़ वाले इलाके को खाली करने से पहले अपनी कार के ब्रेक को चेक करें।
- इसके अलावा हो सके तो लोहे का कोई भारी इक्विप्मेंट या हथौड़े जैसी चीज अपने पास रखें, जिससे गिरने पर या गाड़ी के लॉक हो जाने पर शीशों को तोड़ा जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications