नई दिल्ली। कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो निवेश को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसा ही एक शेयर है केईआई इंडस्ट्रीज। इस शेयर में निवेश करने वालों को पिछले 5 साल में करीब 1650 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। इस शेयर में अगर किसी ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसकी वैल्यू करीब 18 लाख रुपये होगी। यह कंपनी केबल मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करती है।

कैसे बढ़ा शेयर का रेट
केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर का रेट वर्ष 2014 में 30 रुपये का था। आज इस शेयर का रेट 532 रुपये के आसपास है। इस प्रकार इन पांच सालों में केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर ने करीब 1650 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 94 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा अगर देखा जाए तो यह शेयर केवल 2019 में ही 47 फीसदी बढ़ चुका है। 30 सितंबर 2019 को कंपनी ने अपना एक साल का उच्चतम स्तर 558.90 रुपये को टच किया था। वहीं एक साल का कंपनी का न्यूनतम स्तर 23 अक्टूबर 2018 को 248.40 रुपये रहा था।
जानकारों की राय
शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार कंपनी केबल की बड़ी उत्पादक कंपनी है। इस उत्पाद की खपत रोज बढ़ रही है। ऐसे में कंपनी का फ्यूचर अच्छा है। चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 42 फीसदी बढ़कर 45.81 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं जून 2019 तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 1081.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। ऐसे में अगर कोई निवेशक लम्बे समय के लिए पैसा लगाना चाहे तो उसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : क्या बैंक में जमा पैसा डूब सकता है, जान लें नियम
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
