नई दिल्ली। आमतौर पर लोग चाहते हैं कि उनका पैसा तेजी से बढ़े। इसके लिए निवेश के कई विकल्पों का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर अच्छा रिटर्न पाना कठिन होता है। लेकिन शेयर बाजार ऐसी जगह है जहां बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलता है। ऐसा ही रिटर्न एक शेयर ने दिया है। इस शेयर में पैसा एक माह में ही 90 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में एक महीने पहले 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी अब वैल्यू 1.90 लाख रुपये हो गई होगी।
क्यों मिलता है शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न
शेयर बाजार को आमतौर पर लोग अचानक मोटी कमाई की जगह मानते हैं। लेकिन ऐसा है नहीं। वास्तव में यहां पर अगर अच्छी रिसर्च के बाद निवेश किया जाए तो ही अच्छा रिटर्न मिलता है। वास्तव में शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं होता है, यहां पर आप उस बिजनेस में हिस्सेदारी लेते हैं। ऐसे में अगर कंपनी अच्छी होगी होगी तो आपको फायदा होगा। लेकिन अगर गलत कंपनी में हिस्सेदारी लेंगे तो नुकसान तय है।
आंध्रा सीमेंट ने दिया है एक माह में 90 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी आंध्रा सीमेंट ने एक माह में 90.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह कंपनी सीमेंट का उत्पादन करती है। इस कंपनी के शेयरों में इस दौरान रोज औसतन 53 हजार शेयरों का कारोबार हुआ है। वहीं अगर देखा जाए तो रोज का वॉलयूम करीब 58 फीसदी ज्यादा हुआ है। कंपनी की मार्केट कैप करीब 104 करोड़ रुपये है। हालांकि यह कंपनी शेयर बाजार में पेनी स्टॉक की श्रेणी में आती है।
ऐसा ही रिटर्न नोएडा टोल ब्रिज ने भी दिया
कुछ ऐसा ही रिटर्न नोएडा टोल ब्रिज कंपनी ने भी दिया है। इस कंपनी में भी एक माह में करीब 90 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी नोएडा दिल्ली को जोड़ने वाली सड़क का संचालन करती है। कंपनी के शेयरों का औसतन वॉल्यूम करीब 22 हजार शेयरों का का रहा है। रोज इस शेयर के वॉल्यूम में एक माह के दौरान करीब 62 फीसदी बढ़ा है।
क्या ऐसे शेयरों में करें निवेश
शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार अगर आप आम निवेशक हैं तो ऐसे शेयरों से बच कर रहें। यह शेयर जिस तेजी से रिटन देते हैं, उसी तेजी से नुकसान भी कराते हैं। इनके अनुसार आम निवेशक को कभी भी छोटी कंपनी के शेयर में निवेश नहीं करना चाहिए। ऐसे शेयरों में उन्हीं लोगों को निवेश करना चाहिए, जो इन कंपनियों के कारोबार को ठीक से समझते हों।
क्या होते हैं पैनी स्टॉक
पैनी स्टॉक्स उन शेयरों को बोला जाता है, जो स्टॉक मार्केट में बहुत ही कम रेट पर उपलब्ध होते हैं। इनका नाम शायद पैनी स्टॉक इस लिए पड़ा होगा, क्योंकि अमेरिका में एक डॉलर से कम कीमत पर उपलब्ध शेयरों को पैनी स्टॉक कहा जाता है। लेकिन अपने देश में आमतौर पर 10 रुपये से कम कीमत पर ट्रेड करने वाले वाले शेयरों को पैनी स्टॉक्स कहा जाता है। ऐसे शेयर आमतौर पर छोटी कंपनियों के होते हैं। इन कंपनियों के पास पूँजी बहुत ही कम होती है। ऐसी कंपनियों का टर्नओवर भी सीमित ही होता है। आमतौर पर पैनी स्टॉक वाली ज्यादातर कंपनियां घाटे में ही होती हैं। ऐसे शेयरों में निवेश करना अक्सर जोखिम से भरा होता है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications