नई दिल्ली। जी हां यह अगर बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। फेस्टिव सीजन में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस ऑफर का नाम त्योहार का उपहार रखा है। इस ऑफर के तहत बाइक खरीदने वालों को आकर्षक इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। इनमें सोने के सिक्के से लेकर मारुति स्विफ्ट तक जीतने का चांस मिल रहा है। यह ऑफर सीमित समय तक के लिए है। अगर इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हें तो 30 सितंबर 2019 तक बाइक खरीदना होगी।
जानिए क्या है ऑफर
जो लोग सुजुकी की 250 सीसी तक की मोटरसाइकिल खरीदेंगे, उन्हें इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इस ऑफर में विजेता का चुनाव ड्रा से किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार ड्रा में लोगों को 1 ग्राम, 3 ग्राम और 5 ग्राम के सोने के सिक्के जीतने का मौका मिलेगा। यह सोने के सिक्के 22 कैरेट गोल्ड के होंगे। इसके अलावा अन्य इनाम के रूप में सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर भी जीतने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा सुजुकी इंट्रूडर बाइक भी इस इनमा की लिस्ट में है। इसके इलावा सबसे बड़ा ऑफर मारुति सुजुकी स्विफ्ट जीतने का है। यह स्विफ्ट कार का पेट्रोल वेरिएंट होगा।
पेटीएम से बुकिंग पर मिल रहा 8500 रुपये तक का कैशबैक
सुजुकी मोटरसाइकिल ने पेटीम से समझौता किया है। इसके तहत अगर लोग पेटीएम से सुजुकी की बाइक बुक कराते हैं तो 8500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों व कॉरपोरेट्स के लिए 3000 रुपये तक का कॉरपोरेट बेनिफिट्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।
इन 3 राज्यों में नहीं मिलेगा यह ऑफर
सुजुकी का यह ऑफर तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में लागू नहीं है। इन राज्यों को छोड़कर यह ऑफर पूरे देश में लागू है। हालांकि यह ऑफर इंस्टीट्यूशनल ऑर्गेनाइजेशनल और कॉरपोरेट परचेज पर लागू नहीं होगा। वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कर्मचारी और उनके परिवार के लोग भी इस ऑफर का फायदा नहीं ले सकते हैं। कंपनी ने साफ किसा है कि इस ऑफर का फायदा कंपनी के एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर, अन्य चैनल पार्टनर भी नहीं ले सकते हैं।
कैसे ले सकते हैं ऑफर के बारे में पूरी जानकारी
कंपनी की वेबसाइट पर
https://www.suzukimotorcycle.co.in/offers
https://www.suzukimotorcycle.co.in/contactus
चाहें तो टोल फ्री नंबर 1800-121-7996 पर संपर्क कर सकते हैं।