अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की एसबीआई कार्ड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की एसबीआई कार्ड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीओ आने के बाद आम लोग भी एसबीआई कार्ड के शेयर खरीद सकेंगे। जी हां एसबीआई कार्ड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया शुरू की है लेकिन इसके इसके लिए उचित समय का इंतजार किया जाएगा। बता दें कि कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि आईपीओ लाने के बारे में उचित समय पर फैसला किया जाएगा।

एबसीआई का 74 प्रतिशत हिस्सेदारी
एसबीआई कार्ड द्वारा बुक रनिंग लीड प्रबंधकों (बीआरएलएम) के लिए जारी अनुरोध प्रस्ताव के अनुसार कंपनी आईपीओ के जरिये पूंजी बाजार में उतरना चाहती है। कंपनी बिक्री पेशकश के जरिये 14 प्रतिशत चुकता शेयर (13.05 करोड़ शेयर) निकालने और 1,000 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी करना चाहती है। भारतीय स्टेट बैंक की एबसीआई कार्ड में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। और शेष हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है।
बाजार की स्थिति सुधरने पर लाएंगे आईपीओ
एबसीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने कहा कि आगे चलकर हम आईपीओ पर फैसला करेंगे। इस पर निर्णय प्रवर्तकों द्वारा लिया जाएगा। उचित समय पर आईपीओ लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी बाजार में उतार-चढ़ाव है और आईपीओ पर फैसला बाजार स्थिति को देखकर तय किया जाएगा।
जानें क्या होता है आईपीओ
किसी कंपनी की ओर से पहली बार आम लोगों के बीच शेयर बेचने का जो प्रस्ताव दिया जाता है उस प्रक्रिया को आईपीओ कहते हैं। जब किसी कंपनी को अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता होती है तो वह आईपीओ जारी करती है। ये आईपीओ कंपनी उस वक्त भी जारी कर सकती है जब उसके पास पैसे की कमी हो और वह बाजार से कर्ज लेने की बजाए आईपीओ से पैसा जुटाना ज्यादा बेहतर समझती है। लिमिटेड कंपनियों द्वारा ये आईपीओ इसलिए जारी किया जाता है जिससे वे शेयर बाजार में लिस्टेड हो सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
