नई दिल्ली। सोना और चांदी लगातार महंगा होता जा रहा है। ऐसे में जिनके पास कम पैसा है, वह लोग सोना खरीदने के बारे में सोच भी नहीं पा रहे हैं। आमलोगों की इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए पेटीएम ने 1 रुपये में भी सोना खरीदने की स्कीम शुरू की है। यहां पर लोग 24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला गोल्ड 1 रुपये में भी खरीद सकते हैं। जब आपके पास जरूरत भर का सोना हो जाए, तो आप उसकी डिलवरी भी ले सकते हैं। जब तक आप अपने सोने की डिलवरी नहीं लेते हैं यह सोना एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। पेटीएम पर डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर अक्सर आपको कैशबैक के रूप में डिजिटल सोना लेने का विकल्प भी विकल्प मिलता है, आप इस विकल्प का भी फायदा उठा सकते हैं। वहीं एक और कपंनी भी गोल्ड आसानी से और कम पैसे में खरीदने का ऑफर लेकर आई है।
पेटीएम से गोल्ड खरीदने के लिए क्या करें
पेटीएम से 1 रुपये में सोना खरीदने के लिए पेटीएम ऐप पर जाकर गोल्ड ऑप्शन को खोलना होगा। इसके बाद आप यहां पर 1 रुपये से लेकर जितना चाहें सोना खरीद सकते हैं। यह खरीदा गया सोना जब तक आप डिलीवरी नहीं लेते हैं एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में रखा जाता है। अगर आप इस सोने को बाद में बेचना चाहें तो यहां पर ऐसा भी संभव है। पेटीएम पर 1.5 लाख रुपये तक सोना एक बार में खरीदा जा सकता है।
24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला होता है सोना
पेटीएम से खरीदा गया सोना 24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला होता है। इसकी प्रमाणिकता के लिए आप प्रमाणपत्र भी ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो 24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला सोने की आप डिलीवरी भी ले सकते हैं।
बुलियन इंडिया भी लाई ऑफर
बुलियन इंडिया कंपनी भी कम पैसे में गोल्ड खरीदने का ऑफर लेकर आई है। यहां पर लोग कम से कम 300 रुपये में सोना खरीद सकते हैं। फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सहायक कंपनी बुलियन इंडिया भी एमएमटीसी-पीएएमपी की तरह आपके खरीदे गोल्ड को सुरक्षित लॉकर में रखती है। यह कंपनी आपके खरीदे गोल्ड का बीमा भी कराती है। यह कंपनी भी आपके चाहने पर गोल्ड की डिलीवरी करती है। लेकिन इसके लिए एक शर्त है। इस गोल्ड की आपको डिलीवरी तभी मिलेगी जब आपके पास खरीदा हुआ सोना कम से कम 1 ग्राम हो जाएगा। यहां पर भी गोल्ड पर 100 फीसदी शुद्धता की गारंटी दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
