यदि आप भारत के नागरिक हैं या प्रवासी भारतीय है और आपकी किसी एक वित्त वर्ष में कुल सालाना आय 2,50,000 रुपए से ज्यादा है तो आपके लिए आईटीआर भरना जरूरी है।
जैसा कि आप जानते हैं कि आयकर विभाग ने इकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2019 कर दिया है जो कि पहले 31 जुलाई थी। तो अब आप यह मौका ना गवाएं और अपनी आय का आंकड़ा आईटीआर भरकर सरकार को बताएं। जो लोग जॉब करते हैं उनकी कंपनियां अपने कर्मचारी को फॉर्म 16 जारी कर चुकी होंगी। तो वहीं आम नागरिक जिनका व्यापार है उन्हें उनकी अपनी आमदनी और निवेश से संबंधित राशि पर भी टैक्स भरना होता है।

यदि आप भारत के नागरिक हैं या प्रवासी भारतीय है और आपकी किसी एक वित्त वर्ष में कुल सालाना आय 2,50,000 रुपए से ज्यादा है तो आपके लिए आईटीआर भरना जरूरी है। तो चलिए आपको आईटीआर भरने के फायदे के बारे में बताते हैं।
वीजा प्राप्त करने के लिए
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के कई फायदे हैं। जैसे कि यदि आप देश से बाहर नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो आपके पास पिछले तीन साल का आईटीआर होना चाहिए। वीजा के लिए आवेदन तभी स्वीकार किए जाते हैं।
आईटीआर रसीद का उपयोग
आईटीआर रसीद आपके पंजीकृत पते पर भेजी जाती है, जो आवासीय प्रमाण के रूप में काम कर सकती है। जिसे की आप एड्रेस प्रूफ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
लोन लेने में आसानी
एक अच्छे नागरिक की तरह आयकर फाइलर होने के कारण बैंकों के लिए ऑटो ऋण, गृह ऋण इत्यादि जैसे ऋण के लिए आवेदन करते समय आय के स्रोत का आकलन करना आसान हो जाता है।
नुकसान से बचाता है
जब तक आप आईटीआर दर्ज नहीं करते हैं, तो आप पिछले वित्त वर्ष में अपने खर्च / घाटे को वर्तमान में प्रतिपूर्ति नहीं कर सकते हैं। आयकर प्रावधानों के अनुसार, यदि कर रिटर्न समय पर दायर नहीं किया जाता है, तो कई नुकसान (कुछ अपवादों के साथ) हो सकते हैं साथ ही इसे आने वाले सालों में आप नहीं भर सकते हैं। इसलिए भविष्य में होने वाले नुकसान से बचने के लिए आपको वर्तमान अपना आईटीआर फाइल करना चाहिए।
पेनाल्टी देने से बच जाएंगे
यदि आप टैक्स ब्रैकेट में आते हैं और आप सही समय पर आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो 10,000 तक पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। जो कि आने वाले वर्ष के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
क्रेडिट कार्ड मिलने में आसानी
यदि आपने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो आपको क्रेडिट कार्ड लेने में मुश्किल हो सकती है। बैंक आपके क्रेडिक कार्ड अप्लीकेशन को रिजेक्ट कर सकते हैं। इसलिए इनकम टैक्स भरना चाहिए।
ज्यादा ब्याज देने से बचेंगे
यदि आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो बाकी रिटर्न आपके द्वारा देय शेष कर के लिए प्रति माह 1% पर अतिरिक्त ब्याज का कारण बन सकता है। उदाहरण के लिए, बैंक निश्चित सीमा से अधिक सावधि जमा पर ब्याज से कर घटाएंगे।
अच्छी पॉलिसी वाले इंश्योरेंस प्लान मिलने में आसानी
यदि बीमा कंपनियों को यह पता चलता है कि आप टैक्स नहीं भरते हैं तो आपको ज्यादा कवरेज वाले प्लान या फिर अच्छी पॉलिसी देने में वो एक बार जरुर सोचेंगे।
इसके अलावा फ्रीलांसर और खुद का बिजनेस करने वाले लोगों के पास फॉर्म 16 नहीं होता है तो ऐसे में आईटीआर फाइल की रसीद ही उनका एक प्रमुख दस्तावेज होता है जो वो कहीं पर भी दिखा सकते हैं। इसके बिना उनको फंडिंग की और ट्रांजेक्शन की परेशानी हो सकती है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications