बच्चों के भविष्य की चिंता हर मां बाप को होती है। इतना ही नहीं उन्हें हर तरह की सुविधा और आरामदायक जिंदगी देने की कोशिश हर अभिभावक चाहते है।
नई दिल्ली: बच्चों के भविष्य की चिंता हर मां बाप को होती है। इतना ही नहीं उन्हें हर तरह की सुविधा और आरामदायक जिंदगी देने की कोशिश हर अभिभावक चाहते है। इन सब को ध्यान में रखते हुए आज बहुत सारे बैंकों ने बच्चों के नाम के खातें खुलवाने के विकल्प दे रखें है। जी हां आप अपने बच्चों के लिए बैंक में अकाउंट खोल सकते हैं। इसके कई फायदे हैं। इससे आपको बच्चों के लिए बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। साथ ही बच्चों को पैसे के महत्व के बारे में बताना भी आसान हो जाता है। इन सब के साथ बच्चे में वित्तीय अनुशासन बनाने के लिए भी बैंक अकाउंट महत्वपूर्ण है। तो अगर आप भी अपने बच्चों के लिए बैंक में खाता खुलवाना चाह रहे हैं तो पहले नीचे दिये गये खातों के बारे में पूरी जानकारी ले लें। अच्छी तरह सोच समझ कर उसके बाद निर्णय लें कि किस बैंक में आपके लिए बच्चों का खाता खुलवाना फायदेमंद होगा।
एसबीआई का "पहला कदम पहली उड़ान"
एसबीआई छोटी उम्र से लेकर 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए एसबीआई ने ‘पहला कदम' और ‘पहली उड़ान' के नाम से खाता खोलने की सुविधा दिया हुआ है। यह बच्चों के पैरेंट के साथ जॉइंट अकाउंट होता है जिसमें बच्चे प्राइमरी होल्डर होते हैं। एसबीआई की इस बैंक अकाउंट की खासियत यह है कि इसमें न्यूनतम बैलेंस की कोई बाध्यता नहीं है। वहीं ‘पहला कदम' में मोबाइल बैंकिंग और चेक बुक भी जारी होता है। जबकि ‘पहला कदम' के विपरीत ‘पहली उड़ान' 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए है और यह सिर्फ बच्चे ऑपरेट करते हैं। इस खाते में पैरेंट या गार्जियन होल्डर नहीं होते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक देता है मुफ्त पासबुक सुविधा
इस बैंक में 1 दिन से लेकर 18 वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा इस खाते के लिए आवेदन कर सकता है। नाबालिग की ओर से अभिभावक खाता खोल और संचालित कर सकता है। इससे माता-पिता के खाते से यंगस्टार खाते में पैसे डेबिट करने के लिए स्थायी निर्देश की सुविधा भी है। कोई भी अपने बच्चे के बचत खाते को कहीं से भी मैनेज कर सकता है, इसके अलावा कभी भी इंटरनेट बैंकिंग, आईमोबाइल ऐप और एटीएम का उपयोग कर सकता है। इसके साथ ही सभी व्यक्तिगत खाताधारकों के लिए मुफ्त पासबुक सुविधा, मुफ्त ई-मेल स्टेटमेंट और मुफ्त भुगतान योग्य चेक बुक भी मिलता है।
एचडीएफसी बैंक का किड्स एडवांटेज अकाउंट
ऐसे मां-बाप जिनका बचत खाता एचडीएफसी बैंक में हैं वे 18 साल की उम्र तक के अपने बच्चे का किड्स एडवांटेज अकाउंट बैंक में खुलवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस खाते में मिनिमम बैलेंस 1000 रुपया रखना होता है और इसका मिनिमम टेन्योर 1 साल है। इसके अलावा इस खाते के साथ पैरेंट या गार्जियन की मृत्यु होने पर फ्री एजुकेशन इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। अगर खाते में 35 हजार रुपये से अधिक राशि हो जाती है तो 25 हजार रुपये से अधिक की राशि ऑटोमैटिकली 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाती है। वहीं अगर आपका बच्चा 7-18 वर्ष तक का हैं तो बच्चों को एटीएम और इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की भी सुविधा मिलती है। एटीएम से बच्चे एक दिन में अधिकतम 2500 रुपये निकाल सकते हैं और 10 हजार रुपये तक की एक दिन में शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए बच्चे के माता-पिता बैंक को अपनी अनुमति देते हैं।
कोटक बैंक की खासियत
इस बैंक में बच्चों के लिए सिर्फ बचत खाता ही नहीं, सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) की खासियत वाला भी खाता खोलने की सुविधा है। जानकारी दें कि कोटक बैंक के जूनियर बैंक अकाउंट में 10 साल के रिकरिंग डिपॉजिट की सुविधा है और यह खाता एसआईपी योजना से जुड़ा होता है। इसमें 6 फीसदी सालाना का ब्याज मिलता है। इस खाते में बच्चों के लिए जूनियर आईडी कार्ड के अलावा रिवार्ड्स पॉइंट्स जैसी खासियत भी है। वहीं आप बच्चा अगर 10 साल से अधिक उम्र का हैं तो बच्चों के लिए अगर पैरेंट रिक्वेस्ट करते हैं तो डेबिट कार्ड भी इशू होता है। जिससे अधिकतम 5000 रुपये तक का विदड्रॉल किया जा सकता है।
बच्चों का बचत खाता खोलने के 5 फायदे
- माता-पिता या अभिवावक की आकस्मिक मौत पर फ्री एजुकेशन बीमा की सुविधा।
- एटीएम माता-पिता के परमीशन पर ही जारी होते हैं।
- इसके साथ ही मुफ्त में नेटबैकिंग की सुविधा मिलती है।
- मोबाइल बैकिंग की सुविधा से घर बैठे आप अपने बच्चे का खाता ट्रैक कर सकते हैं।
- इन सब से आपके बच्चों में वितीय अनुशासन पैदा होता है।
अगर आप भी अपने बच्चों में अच्छी आदतें डालना चाहतें हैं तो पैरेंट्स को बच्चों की ट्रांजेक्शंस पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए। जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि वे पैसा सही तरीके से खर्च कर रहे हैं। बच्चों को खुद से बैंक एकाउंट खोलने और मैनेज करने की छूट देने से उन्हें बैंकिंग की दुनिया से परिचित कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
