नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नया इंश्योरेंस प्लान जीवन अमर लांच किया है। यह बीमा प्लान ऑफलाइन बेचा जाएगा। इसका मतलब हुआ कि इस बीमा पॉलिसी को सिर्फ एलआईसी एजेंट के माध्यम से ही लिया जा सकेगा। एलआईसी ने बताया है कि यह एक ट्रेडिशनल और प्योर प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस प्लान है, और इसकी प्रीमियम भी काफी कम है। इससे पहले एलआईसी ने अमूल्य जीवन टर्म प्लान को वापस ले लिया था। इन नए प्लान जीवन अमर में एलआईसी ने कई फीचर्स जोड़े हैं। एलआईसी के अनुसार ग्राहक चाहें तो डेथ बेनिफिट्स विकल्पों में लेवल सम एश्योर्ड या इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड में से किसी भी विकल्प को ले सकते हैं।
18 साल का युवक भी ले सकता है ये प्लान
एलआईसी जीवन अमर बीमा प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं। इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं। वहीं एलआईसी के जीवन अमर प्लान में अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है।
जीवन अमर पॉलिसी में भुगतान के 3 विकल्प
एलआईसी के जीवन अमर बीमा प्लान में भुगतान के 3 विकल्प दिए गए हैं। इनमें सिंगल प्रीमियम, लिमिटेड प्रीमियम व रेग्युलर प्रीमियम विकल्प हैं। रेग्युलर व लिमिटेड प्रीमियम विकल्प में न्यूनतम प्रीमियम भुगतान की किस्त 3,000 रुपये है, वहीं, सिंगल प्रीमियम विकल्प में न्यूनतम प्रीमियम 30,000 रुपये है।
70 वर्ष की उम्र तक दे सकते हैं प्रीमियम
एलआईसी के जीवन अमर बीमा प्लान में प्रीमियम भुगतान की अधिकतम आयु 70 साल है। एलआईसी के मुताबिक, रेग्युलर प्रीमियम विकल्प में कोई सरेंडर वैल्यू नहीं होगी। वहीं रेग्युलर प्रीमियम सिंगल प्रीमियम प्लान में यह उपलब्ध होगी। लिमिटेड प्रीमियम में 2 ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि इसमें कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। महिला व पुरुष के लिए प्रीमियम की राशि अलग-अलग तय की गई है। ऐसे ही जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके लिए प्रीमियम थोड़ा ज्यादा और जो धू्म्रपान नहीं करते हैं, उनके लिए अलग प्रीमियम राशि कम रहेगी।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications