नई दिल्ली। बैंकों में फिक्स डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरें लगातार कम हो रही हैं और शेयर बाजार में भी लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में अगर आपके पास पैसे हैं, तो अभी भी निवेश के अच्छे मौके हैं। इन जगहों पर निवेश करके 10.50 फीसदी तक ब्याज कमाया जा सकता है। यहां पर अगर कोई चाहे तो उसे हर महीने ब्याज मिल सकता है। वहीं तिमाही, छमाही और सालाना ब्याज पाने का मौका भी है। लेकिन अगर ब्याज बीच में नहीं लेना चाहते हैं तो एक साथ पूरा पैसा ब्याज के साथ भी ले सकते हैं। यह मौका टाटा ग्रुप की कंपनियों में एक टाटा कैपिटल जैसी कंपनी दे रही है। वहीं ऐसी ही 4 और कंपनियां हैं, जो पैसा लगाने पर अच्छा ब्याज दे रही हैं।
टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विस का ऑफर
टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विस अपना नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) लेकर आ रही है। इसक एनसीडी 13 अगस्त 2019 को खुलेगा और 23 अगस्त 2019 को बंद होगा। लेकिन अगर कंपनी को पैसा पहले ही पूरा मिल जाता है, तो इसे वह पहले ही बंद कर सकती है। कंपनी ट्रिपल ए रेटिड कंपनी है। यह निवेश के 4 विकल्प दे रही है। यहां पर 36 महीने, 60 महीने, 96 महीने और 120 महीने यानी 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। कंपनी इस पर 8.45 फीसदी से लेकर 8.85 फीसदी तक ब्याज दर का ऑफर कर रही है।
जेएम फाइनेंशियल का ऑफर
जेएम फाइनेंशियल भी अपना नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) लेकर आ गई है। इसका एनसीडी निवेश के लिए खुल चुका है, और इसमें 4 सितंबर 2019 तक निवेश किया जा सकता है। लेकिन अगर कंपनी की तय शर्तों के मुताबिक पैसा मिल जाता है, तो यह अपना एनसीडी पहले भी बंद कर सकती है। यह डबल ए रेटिड एनसीडी है। यहां पर निवेश करने वालों को मसिक, वार्षिक या मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ पैसा लेने का विकल्प मिल रहा है। निवेशक 38 महीने, 60 महीने और 84 महीने के लिए निवेश कर सकते हैं। जहां तक ब्याज की बात है तो यहां पर 9.85 फीसदी से लेकर 10.40 फीसदी तक ब्याज का ऑफर किया गया है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइलेंशियल का ऑफर
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइलेंशियल अपना एनसीडी का ऑफर लेकर आ चुका है। यह निवेश के लिए खुला हुआ है। इसमें 16 अगस्त 2019 तक निवेश किया जा सकता है। यहां पर निवेश करने के बाद ब्याज मंथली और वार्षिक मिलेगा। निवेश चाहें तो मैच्योरिटी के वक्त ब्याज के साथ पूरा पैसा भी ले सकते हैं। जहां निवेश में समय के विकल्प की बात है तो यहां पर 30 महीने, 42 महीने, 60 महीने के अलावा 84 महीने के निवेश का विकल्प मिल रहा है। जहां तक ब्याज दरों की बात है तो यहां पर 9.12 फीसदी से लेकर 9.70 फीसदी ब्याज का ऑफर किया जा रहा है। इस एनसीडी की रेटिंग डबल ए प्लस की है।
इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस एनसीडी के ऑफर के साथ बाजार में उतर चुकी है। इसके एनसीडी में 30 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। यहां पर मंथली, तिमाही और छमाही ब्याज लिया जा सकता है। जहां तक निवेश की बात है तो 15 महीने, 39 महीने और 69 महीने के निवेश का विकल्प मिल रहा है। इस एनसीडी में निवेश करके 9.50 फीसदी से लेकर 10.50 फीसदी तक का ब्याज कमाया जा सकता है। इन एनसीडी की रेटिंग डबल ए है।
इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस का ऑफर
इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस का एनसीडी निवेश के लिए खुल चुका है। इस एनसीडी में 30 अगस्त 2019 तक निवेश किया जा सकता है। यहां पर मंथली और वार्षिक ब्याज लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर निवेशक चाहे तो वह मैर्च्योरिटी पर पूरे ब्याज के साथ पैसा ले सकता है। अगर कंपनी को एनसीडी में तय पैसा पहले ही मिल जाता है तो वह इस एनसीडी को पहले ही बंद कर सकती है। यहां पर 400 दिन, 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने के लिए निवेश किया जा सकता है। इस एनसीडी को डबल ए रेटिंग मिली हुई है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
