नई दिल्ली। आमतौर पर लोग नौकरी शुरू करते ही हेल्थ बीमा पॉलिसी ले लेते हैं। बाद में उनका परिवार बढ़ता है, बच्चे होते हैं। ऐसे में उनके मन में बच्चों के लिए अगल से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेने का खयाल आता है। इसके अलावा उनको लगता है कि वह अपनी हेल्थ पॉलिसी को खत्म करके नई पॉलिसी लें, जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हो। लेकिन यह दोनों ही काम सही नहीं हैं। यह आपको महंगे पड़ेंगे। इससे बेहतर है कि आप अपनी चल रही है हेल्थ बीमा पॉलिसी में ही बच्चों को जोड़ लें। यह तरीका है, लेकिन बहुत से लोगों को पता नहीं है, जिस कारण इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं। आइये जानते हैं यह काम कैसे कराया जा सकता है।

हेल्थ पॉलिसी में करें ये बदलाव
अगर आप अपनी इंडीविजुअल हेल्थ पॉलिसी में बच्चों को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको इसमें कुछ बदलाव करने होंगे। सबसे पहले आप अपनी हेल्थ पॉलिसी में को फैमिली फ्लोटर प्लान में बदलवाएं। इसके बाद उसमें अपने बच्चों को शामिल करें। इस फैमिली फ्लोटर प्लान में आपके साथ बच्चों को कवर करेगा। ऐसा करना नई हेल्थ पॉलिसी खरीदने से सस्ता पड़ता है। लेकिन यहां पर एक बात की जानकारी कर लेना जरूरी है कि आपकी कंपनी किस उम्र तक के बच्चे को इसमें शामिल करती है।
कवर भी बढ़ाया जा सकता है
अगर आपको लगता है कि आपके साथ बच्चों के जुड़ने के बाद हेल्थ पॉलिसी में लिया गया कवर कम होगा तो आप इसे भी बढ़ा सकते हैं। बीमा कवर उसे कहा जाता है जो पैसा बीमा कंपनी आपके या बच्चे के बीमार होने पर इलाज के लिए अधिकतम पैसा देती है। हालांकि ऐसा करने पर प्रीमियम बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें : श्रम योगी मानधन योजना : ऐसे लें 3000 रुपये की पेंशन, आसान है तरीका
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
