किसी भी कर्मचारी का पीएफ खाता यानी प्रोविडेंट फंड अकाउंट उसकी कंपनी की ओर से खोला जाता है। इसके अलावा कर्मचारी को उसका पीएफ (PF) खाता नंबर भी प्रदान किया जाता है।
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि पीएफ खाता होता क्या है। तो यदि आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो पहले से ही आपको पता होगा यदि नहीं तो जान लीजिए। किसी भी कर्मचारी का पीएफ खाता यानी प्रोविडेंट फंड अकाउंट उसकी कंपनी की ओर से खोला जाता है। इसके अलावा कर्मचारी को उसका पीएफ (PF) खाता नंबर भी प्रदान किया जाता है। अक्सर कई महीनों या साल तक पीएफ अकाउंट ना खोलने पर हम अपना प्रोविडेंट फंड अकाउंट नंबर भूल जाते हैं तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। पीएफ खाता नंबर वापस पाने के आपको यहां पर हम कई तरीके बता रहे हैं।
यूएएन के माध्यम से
यदि आपके पास पीएफ के लिए दिए जाने वाला यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन है और यह एक्टिवेट है तो आप इसके जरिए भी पीएफ अकाउंट नंबर हासिल कर सकते हैं। UAN के द्वारा कर्मचारी का अलग-अलग पीएफ फंड एक ही जगह पर देखा जा सकता है। इसे इपीएफओ के द्वारा जारी किया जाता है लेकिन इंप्लॉई इसे खुद से जनरेट कर सकता है। यूएएन की मदद से पीएफ खाता नंबर जानने के लिए आपको ईपीएफओ के मेंबर पासबुक पोर्टल https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर जाकर वहां अपना यूएएन डालकर लॉग इन करना है। वहां जो मेंबर आईडी है, वही आपका पीएफ खाता नंबर है।
सैलरी स्लिप के द्वारा
ज्यादातर कंपनी सैलरी स्लिप पर कर्मचारी का पीएफ खाता नंबर उपलब्ध कराते हैं। यानी अगर आपके पास सैलरी स्लिप है तो उसे चेक करें। हो सकता है कि आपके कंपनी की ओर से भी उस पर पीएफ खाता नंबर मौजूद कराया गया हो।
कंपनी की मदद से
क्योंकि आपका ईपीएफ खाता आपकी कंपनी ने खोला है, इसलिए आपके पास आपका पीएफ खाता नंबर जरूर होगा। इस तरह आप अपनी कंपनी को अपनी समस्या बताकर पीएफ नंबर फिर से हासिल कर सकते हैं।
उमंग एप की मदद से
उमंग एप के जरिए भी पीएफ खाता नंबर हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको उमंग एप डाउनलोड करना होगा, यहां पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ईपीएफ सेवा सलेक्ट कर इंप्लॉई सेंट्रिक सेवाओं पर क्लिक करना होगा। इसके बाद बाद व्यू पासबुक के विकल्प पर क्लिक करने के बाद यूएएन डालकर लॉग इन करना होगा। फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, इसे चालू करने के बाद आपको पीएफ खाते की डिटेल्स मिल जाएगी।
ईपीएफओ के ऑफिस जाकर
यदि किसी भी तरीके से आप पीएफ खाता नंबर हासिल नहीं कर पाते हैं तो आखिर में ऑप्शन बचता है रीजनल ईपीएफओ ऑफिस जाने का। वहां ग्रीवांस सेल में जाकर ग्रीवांस रिड्रेसल फॉर्म भरकर, केवाईसी डिटेल्स देनी होंगे। इसके बाद आप पीएफ खाता नंबर हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
