आज सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं।
आज सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं। कोई भी भौतिक सोने, आभूषण, सिक्के या बिस्कुट के रूप में निवेश कर सकता है या इलेक्ट्रॉनिक रूप से सोने की खरीद के लिए डीमैट खाता स्थापित कर सकता है। भौतिक सोने के अलावा, सोने पर आधारित वित्तीय उत्पादों की एक श्रृंखला आज उपलब्ध है, जैसे कि गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और स्वर्ण-बॉन्ड जैसी स्वर्ण योजनाएं। भौतिक सोने के विपरीत, गोल्ड ईटीएफ जैसे वित्तीय उत्पाद म्यूचुअल फंड की तरह काम करते हैं, जिसमें निवेश का मूल्य अंतर्निहित परिसंपत्ति के बाजार मूल्य के साथ जुड़ा होता है। इसके अलावा, सरकार द्वारा समर्थित योजनाएं जैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम, इंडियन गोल्ड कॉइन स्कीम और गोल्ड डिपॉजिट स्कीम (GDS) गैर-भौतिक सोने में निवेश करने के लिए उपलब्ध कुछ अन्य मार्गों में से एक हैं। गोल्ड स्कीम में निवेश करके आप भविष्य के लिए धन जमा कर सकते हैं जो कि इमरजेंसी में आपके काम आ सकती है।
गैर-भौतिक सोने में निवेश के लिए आज यहां चार विकल्प उपलब्ध हैं:
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs)
गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड के समान हैं, जिसमें निवेशक अपनी यूनिट ऑनलाइन खरीद सकते हैं और डीमैट खाते में रख सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ का नकदी बाजार पर कारोबार होता है, और इसे बाजार मूल्य पर खरीदा और बेचा जा सकता है। एनएसई की वेबसाइट - nseindia.com के अनुसार, गोल्ड ईटीएफ में निवेश भौतिक सोने की तुलना में बहुत कम खर्च को आकर्षित करता है।
गोल्ड ईटीएफ में काफी लिक्विडिटी होती है और इसलिए ये उन निवेशकों के लिए अच्छे होते हैं जो शॉर्ट से मीडियम टर्म (लघु से मध्यम अवधि) के लिए के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालाँकि इसमें रिटर्न्स कम मिलता है क्योंकि 1% व्यय अनुपात देना पड़ता है। इसके अलावा खरीदते या बेचते समय आपको 0.5% की दर से ब्रोकरेज भी देना पड़ता है।
सॉवरिन गोल्ड बांड्स
SGB सरकारी प्रतिभूतियां हैं जो सोने के ग्राम में दी गई हैं। वे भौतिक सोना रखने के लिए विकल्प हैं। निवेशकों को नकद में जारी मूल्य का भुगतान करना पड़ता है और बांड को परिपक्वता पर नकद में भुनाया जाता है। सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा बांड जारी किए जाते हैं। केंद्रीय बैंक समय-समय पर इस योजना के लिए नियमों और शर्तों को अधिसूचित करता है।
सॉवरिन गोल्ड बांड्स में निवेश करना सबसे अच्छा है क्योंकि इसमें आपको 2.75% की दर से ब्याज मिलता है। हालांकि इसकी लिक्विडिटी उतनी अच्छी नहीं है। इसके अलावा यदि आप सेकेंडरी मार्केट से बांड खरीदते हैं तो आपको 0.5% की दर से ब्रोकरेज देना पड़ता है।
गोल्ड डिपॉजिट स्कीम (GDS)
गोल्ड डिपॉजिट स्कीम (जीडीएस) के तहत बकाया जमाओं को परिपक्वता तक चलने दिया जाता है जब तक कि इन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार समय से पहले जमाकर्ताओं द्वारा वापस नहीं ले लिया जाता है। सभी नामित बैंक योजना को लागू करने के लिए पात्र हैं।
इंडियन गोल्ड क्वॉइन स्कीम
RBI के अनुसार MMTC या मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया को भारत गोल्ड क्वॉइन (IGC) बनाने और घरेलू बाजार में इन सिक्कों की आपूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
