नई दिल्ली। मानसून शुरू होते ही कार कंपनियों ने ऑफर पेश कर दिए हैं। इन ऑफरों के तहत लाखों रुपये सस्ते में कार खरीदी जा सकती है। टाटा मोटर्स, रेनॉ और हुंडई ने ये ऑफर पेश किए हैं। इसके तहत कारों पर 2 लाख रुपये तक के मिल रहे फायदों का लाभ उठाया जा सकता है। अगर इन फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं तो इनकी लास्ट डेट के पहले ही आपको कार की खरीदारी करनी होगी।

हुंडई दे रही 31 जुलाई तक मौका
हुंडई जुलाई में मानसून ड्राइव ऑफर शुरू किया है। इस दौरान हुंडई की कारों पर 2 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 31 जुलाई तक मान्य है। इस आफर के तहत हुंडई की कई कारें खरीदी जा सकती हैं। हर कार के लिए कंपनी ने अलग-अलग ऑफर पेश किया है। आइये जानते हैं कि किस कार मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
हुंडई एक्सेंट पर मिल रहा 95 हजार तक का फायदा
हुंडई एक्सेंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.72 लाख रुपये से लेकर 8.77 लाख रुपये तक है। मानसून ड्राइव ऑफर में इस कार पर 95000 रुपये तक के फायदे का लाभ उठाया जा सकता है। हुंडई एक्सेंट पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
एलीट आई20 पर 25 हजार का फायदा
हुंडई एलीट आई20 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपये से लेकर 9.32 लाख रुपये तक है। हुंडई एलीट आई20 पर ऑफर के तहत 25000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
हुंडई सैंट्रो पर मिल रहा 40 हजार का फायदा
हुंडई सैंट्रो पर मानसून ऑफर के तहत 40 हजार रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। हुंडई सैंट्रो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.90 लाख रुपये से 5.65 लाख रुपये तक है।
हुंडई वेरना पर मिल रहे 40 हजार रुपये तक के फायदे
हुंडई वेरना की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.08 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच है। मानसून ड्राइव ऑफर के तहत हुंडई वेरना पर 40,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
हुंडई ग्रैंड आई10 पर मिल रहे 95 हजार रुपये तक के फायदे
हुंडई ग्रैंड आई10 पर 95,000 रुपये तक के फायदे इस ऑफर के तहत मिल रहे हैं। हुंडई ग्रैंड आई10 पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.97 लाख रुपये से लेकर 7.62 लाख रुपये तक है।
हुंडई एलांट्रा पर मिल रहे 2 लाख रुपये तक के फायदे
हुंडई एलांट्रा पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 13.8 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच है। हुंडई के मानसून ड्राइव ऑफर के तहत इस कार पर 2 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
हुंडई टकसन पर मिल रहे 1 लाख रुपये तक के फायदे
हुंडई टकसन की एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 18.74 लाख रुपये से 27 लाख रुपये के बीच है। हुंडई टकसन पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मिलती है। ऑफर के तहत इस कार पर 1 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
हुंडई आई20 एक्टिव पर मिल रहा 25 हजार रुपये का फायदा
हुंडई आई20 एक्टिव पर 25,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। यह कार भी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मिलती है। हुंडई आई20 एक्टिव की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.71 लाख रुपये से 9.91 लाख रुपये के बीच है।
रेनॉल्ट डस्टर पर मिल रहा 1 लाख रुपये का फायदा
रेनॉल्ट डस्टर पर ऑफर के तहत इसके डीजल वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक के फायदे और पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस ऑफर के तहत 1 लाख रुपये के फायदे में 50000 रुपये कैश बेनिफिट के रूप में और 50000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक के फायदे में कैश बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा रेनॉल्ट की तरफ से अप्रूव्ड कॉरपोरेट्स और पीएसयू के लिए 5000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी दिया जा रहा है।
रेनॉल्ट लॉजी पर मिल रहा 30 हजार तक का फायदा
रेनॉल्ट लॉजी के स्टैंडर्ड और आरएक्सई 85 पीएस वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी स्टेपवे वेरिएंट्स पर पहले साल 1 रुपये में बीमा का लाभ दिया जा रहा है। वहीं रेनॉल्ट की तरफ से अप्रूव्ड कॉरपोरेट्स और पीएसयू के लिए 5000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस का लाभ भी लिया जा सकता है।
रेनॉल्ट क्विड पर मिल रहा 20 हजार का फायदा
रेनॉल्ट क्विड की शुरुआत 2.76 लाख रुपये से होती है। इस कार पर 4 साल की वारंटी के साथ 20,000 रुपये तक का फायदा ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इन 20,000 रुपये तक के फायदों में स्टैंडर्ड 0.8 लीटर, आरएक्सई 0.8 लीटर और आरएक्सएल 0.8 लीटर को छोड़कर सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। बचे तीनों वेरिएंट में केवल 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट ही दिया जा रहा है।
पेटीएम से बुकिंग कर भी उठा सकते हैं फायदा
रेनॉल्ट की कारों की बुकिंग पेटीएम के माध्यम से भी कराई जा सकती है। पेटीएम से बुकिंग कराने वालों को 5000 रुपये तक का कैशबैक अलग से दिया जा रहा है।
टाटा मोटर्स दे रही 62 हजार रुपये तक का फायदा
टाटा मोटर्स मानसून सीजन के दौरान अपनी कारों पर 62,000 रुपये के फायदे खरीदने वालों को दे रही है। इसके अलावा कंपनी जुलाई में कारों पर फाइनेंस ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत 100 फीसदी तक फ्री ऑन रोड फंडिंग 84 महीनों के लिए दी जा रही है।
-टाटा मोटर्स की टियागो खरीदने पर 55,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये से शुरू होती है।
-टाटा मोटर्स अपनी टिगोर पर ऑफर के तहत 47,000 रुपये तक के फायदे दे रहा है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है।
-टाटा मोटर्स अपनी नेक्सॉन पर ऑफर के तहत 37000 रुपये तक के फायदे दे रहा है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.55 लाख रुपये से शुरू होती है।
-टाटा मोटर्स अपनी हेक्सा पर ऑफर के तहत 62,000 रुपये तक के फायदे दे रहा है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 13.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications