नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि खुद अपना और अपने वाहन का बीमा ले लिया तो सारा काम पूरा हो गया। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो अपने पैसों से लेकर कई चीजों तक का बीमा करा सकते हैं। इन बीमा में अपने प्यारे पेट से लेकर आतंकी हमले से हुए नुकसान की भरपाई तक का बीमा ले सकते हैं। लोग आजकल शादी से लेकर वर्थडे पार्टी के अलावा अन्य तरह की पार्टियों पर काफी खर्च करते हैं, लेकिन अगर किसी दिक्कत की वजह से यह पार्टियां न हो सकें तो इस नुकसान की भरपाई के लिए भी बीमा लिया जा सकता है। यह बीमे मामूली प्रीमियम पर मिलते हैं, जिनका फायदा उठाया जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कितनी तरह के बीमे हम ले सकते हैं। ...

इवेंट इंश्योरेंस पॉलिसी
इवेंट इंश्योरेंस पॉलिसी में बहुत कुछ कवर होता है। इस बीमा के तहत शादी, इंगेजमेंट या बर्थडे पार्टी का बीमा कवर लिया जा सकता है। ऐसी बीमा पॉलिसी में आपको मौसम, दंगों, युद्ध या सरकारी हस्तक्षेप के चलते अगर इवेंट कैंसल करना पड़ता है तो बीमा कवर का लाभ मिलता है। इस बीमा कवर से आपको हुए नुकसान की पूर्ति की जाती है।
अपने पैसों का कराएं बीमा
अगर आप चाहें तो अपने पैसों का बीमा ले सकते हैं। अगर आप अपने पास ज्यादा कैश रखते हैं या कैश ट्रांजेक्शन ज्यादा करते हैं तो यह बीमा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस इंश्योरेंस में बैंक ड्राफ्ट, चेक और ट्रेजरी नोट पर भी बीमा सुरक्षा ली जा सकती है। आमतौर पर यह पॉलिसी कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस पॉलिसी के तहत अगर कैश चोरी या लुट जाता है तो नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करती है।
ट्रेकिंग या एडवेंचर स्पोर्ट्स इंश्योरेंस पॉलिसी
ट्रेकिंग या एडवेंचर स्पोर्ट्स इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत साहसिक खेलों के दौरान अगर हादसा होता है तो यह बाीमा कवर आपको पैसों की भरपाई करता है। इन बीमा के तहत अगर आप पर्सनल एक्सीडेंट और एडवेंचर स्पोर्ट्स का 1.5 लाख रुपये का बीमा कवर लेते हैं तो बजाज फिनसर्व 699 रुपये में एक साल का कवर उपलब्ध कराता है। इस प्लान के तहत आपको देश में होटल और ट्रैवल असिस्टेंस के लिए 1 लाख रुपये तक का और विदेश में 1.8 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है। वहीं अगर आप चाहें तो पर्सनल एक्सीडेंट्स, एक्सीडेंटल हॉस्पिटलाइजेशन, बाउंस्ड होटल बुकिंग्स, ट्रिप कैंसिलेशन, घर में चोरी होने होने पर 3 लाख रुपये तक का बीमा कवर लिया जा सकता है।
इस पॉलिसी के 5 बड़े फायदे
-यात्रा और खेल के दौरान बीमार पड़ने पर बीमा कवर
-किसी भी दुर्घटना या बीमार होने पर इलाज का खर्च
-दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में परिवार को एकमुश्त राशि मिलना
-आग, पानी और हवा में खेले जाने वाले खेलों का ले सकते हैं बीमा
-खेल के दौरान घायल होने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलना
पालतू पशुओं का बीमा कराएं
लोग बड़े जतन से अपने जानवारों को पालते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो उसे बीमा कवर दिला सकते हैं। इस बीमा कवर में छोटे से लेकर 8 साल तक के कुत्तों का बीमा कराया जा सकता है। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ऐसे बीमा प्रदान करती है। ये कंपनियां पूरे बीमा के लिए 5 फीसदी प्रीमियम रेट लेती हैं। इस बीमा के तहत कुत्तों के अलावा बतख, हाथी, खरगोश और मछलियों के लिए बीमा कवर लिया जा सकता है।
आतंकी हादसे को लेकर बीमा कवर
देश में मिलने वाला हेल्थ इंश्योरेंस आतंकी हमले में काम नहीं आता है। अगर ऐसे हमले में घायल हो जाते हैं तो हेल्थ इंश्योरेंस आपके काम नहीं आएगा। इसलिए आतंकी हादसों में काम आने वाला बीमा लेना चाहिए। इस तरह का बीमा कवर आप चाहें तो प्रॉपर्टी इंश्योरेंस या फायर सेफ्टी कवर में भी अलग से ले सकते हैं। यह बीमा कवर विदेश यात्रा के दौरान भी लिया जा सकता है।
क्या-क्या कवर होता है इसमें
-आतंकी हमले के दौरान घायल होने पर अस्पताल में भर्ती होने पर इजाल की सुविधा
-आतंकी हमले के दौरान अगर आपकी यात्रा रद हो जाए, उसका बीमा कवर
-अगर आतंकी हामले के चलते आपकी फ्लाइट रद या लेट हो जाए
-आतंकी हमले के दौरान अपने देश में आपातकालीन निकासी की स्थिति में
-विदेश में आतंकी हमले के दौरान मौत होने की स्थिति में शव या अवशेषों की स्वदेश वापसी
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications