नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि आपका नौकरी से मिलने वाली सैलरी से आपका काम नहीं चल पा रहा है, तो आपको एक्स्ट्रा इनकम (Extra Income) के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे ढेर सारे काम हैं, जो आप नौकरी के साथ कर सकते हैं और एक्स्ट्रा इनकम (Extra Income) कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोग इनको साइड बिजनेस (Side Business) कह सकते हैं, लेकिन इनके लिए आपको पूरे हफ्ते लगे रहने की जरूरत नहीं है। यह काम ऐसे हैं, जो हफ्ते में एक या दो दिन ही करके अतिरिक्त आमदनी की जा सकती है।

दुनिया भर में फेमस है एक्स्ट्रा इनकम के लिए ये काम (This work Famous for Extra Income in worldwide)
-एक्स्ट्रा इनकम के लिए किए जाने वाले ये काम दुनिया भर में काफी फेमस हैं। इनको छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक चलाया जा सकता है।
-इन कामों में किसी तरह अतिरिक्त रूप से परफॉर्म करने की जरूरत नहीं है, बस आसान से यह काम आप हफ्ते में एक या दो दिन कर सकते हैं।
टूरिज्म में कमाई का बड़ा मौका (Great opportunity to earn in the tourism sector)
अगर आप को घूमने का शौक है और फिर उस जगह के बारे में लिखने की क्षमता तो टूरिज्म ब्लागर (Tourism blogger) का काम आप कर सकते हैं। यह काम तेजी से बढ़ रहा है और कहीं से भी शुरू किया जा सकता है। आप हफ्ते में एक दिन कहीं घूमने जाएं और फिर उस जगह की एक अच्छी सी रिपोर्ट बना कर ऑनलाइन अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल (Blogs and YouTube channels) पर डाल दें। अगर आपकी यह रिपोर्ट लोगों को पसंद आती है, तो अपके ब्लॉग पर काफी लोग आकर इसे पढ़ेंगे। जितना ज्यादा लोग आपके ब्लॉग पर आकर पढ़ेंगे, आपकी कमाई उतना ही ज्यादा बढ़ती जाएगी। एक टॉप ब्लॉगर के मुताबिक छुट्टी के दिन घूमने निकलें और फिर अपने अनुभव लिख दें। यह आपकी अतिरिक्त इनकम (Additional income) का बड़ा जरिया हो सकता है। अगर आपकी रिपोर्ट पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती है तो कई बार कंपनियां सीधे भी विज्ञापन (advertisement) दे देती हैं। यह विज्ञापन लाखों रुपये के हो सकते हैं।
कराएं प्रॉपर्टी के बड़े सौदे (Make Big Property Deals)
विदेशों में तो यह काम बड़े आकार में फैल चुका है, लेकिन अपने देश में यह काम अभी शुरूआती स्तर पर है। अभी देश में यह काम बड़े शहरों में तेजी से फैल रहा है। इसके तहत बड़े फ्लैट, लग्जरी प्रॉपर्टी (Large flat and luxury property) और ऐसे ही बड़े सौदे किए जाते हैं। इन सौदों को कराने के लिए साधारण मार्केटिंग एप्रोच काम नहीं आती है। ऐसे में अगर आपका बड़े लोगों के साथ उठना बैठना है और आप उनको अपनी बात आसानी से समझा सकते हैं, तो यह काम आप आसानी से कर सकते हैं। इस काम की सबसे बड़ी बात है कि यह रोज-रोज का नहीं है। बड़े क्लाइंट (Important Clients) होने के चलते इनका समय काफी पहले ही बुक किया जाता है। ऐसे में पहले से तय होने के चलते आप इसे आसानी से कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए किसी लग्जरी प्रॉपर्टी डेवलपर (Luxury Property Developer) से आप अपनी योग्यता की जानकारी देते हुए संपर्क कर सकते हैं। अगर आप को यह काम मिल जाता है तो इसमें कमाई का कोई हिसाब नहीं है।
स्पेशल ट्यूटर बन कर शुरू करें कमाई (Start earning by becoming a special tutor)
आजकल माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे को कुछ अतिरिक्त सीखने को मिले। अगर आपके पास ऐसी अतिरिक्त योग्यता (Additional Qualifications) है तो यह काम आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। यह काम आप हफ्ते में एक या दो दिन कर सकते हैं। इसके अलावा यह काम जिस दिन भी करेंगे उस दिन 1 या 2 घंटे से ज्यादा का नहीं होगा। पेरेंट्स (Parents) की इच्छा होती है कि उनके बच्चे फॉरेन लैग्वेंज (Foreign Language), पर्सनालिटी डेवलपमेंट (Personality Development), आर्ट (Art), स्कल्पचर (Sculpture), ड्राइंग (Drawing), ऑरेगेमी (Origami) से लेकर मार्शल आर्ट (Martial Arts) तक सीखें। वहीं किसी खास प्रॉब्लम से पीड़ित बच्चों को भी स्पेशल ट्यूटर (Special tutor) की मदद चाहिए होती है। अगर यह काम आप शुरू करते हैं तो आपका जहां आत्म विश्चास बढ़ेगा, वहीं आमदनी भी बढ़ेगी।
रीस्टोरेशन कारोबार (Restoration business)
यह काम आप अपनी रुचि के अनुसार कर सकते हैं। विदेशों में तो यह काम दो तरह से होता है। पहला तरीका है कि लोग आपके पास अपना सामान लेकर आएं और आप उसे ठीक कर दें। दूसरा तरीका है कि आप पहले पुराना सामान खरीदें और उसे खुद अच्छा बनाकर बाद में बेच दें। इस काम में कितना समय देना है, यह आप खुद ही तय कर सकते हैं। पुराना सामान खरीदने के लिए यूज्ड सामान बेचने वाली वेबसाइट से मदद ली जा सकती है। यहां से पुराना ऐसा सामान खरीदा जा सकता है, जिसे बाद में अच्छा करके महंगे रेट में बेचा जा सकता है। यह बिक्री सीधे या वेबसाइट की मदद से भी की जा सकती है।
कम जगह में तैयार करें हरा भरा बगीचा (Green garden)
आजकल लोगों का घरों का आकार छोटा होता जा रहा है। लेकिन उनका मन होता है कि उनके घर पर भी हरी भरी बगिया (Green garden) हो। ऐसे में सामान्य माली से काम नहीं चलता है। अगर आपके पास छोटी सी जगह को हरी भरी बगिया (Green garden) बनाने का हुनर है तो यह काम आप शुरू कर सकते हैं। यह काम हफ्ते में एक या दो दिन से ज्यादा का नहीं है और पैसा भी भरपूर मिलता है। लोग चाहते हैं कि घरों की छत और बालकनी में उनकी एक हरी भरी बगिया हो। आप चाहें तो शुरुआत 1 या 2 क्लाइंट से शुरू कर सकते हैं। हां इस काम की फीस प्लांट की कीमत (Plant price), लैडस्केप डिजाइन (Landscape Design) और मेंटेनेंस (Maintenance) के आधार पर तय होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications