गांधीनगर। अगर कुछ करना चाहते हैं, जो लगन जरूरी है। क्योंकि पढ़ लिख कर आज भी लाखों लोग बेकार घूम रहे हैं और कुछ न कर पाने के लिए हजारों बहाने भी उनके पास हैं। लेकिन गुजरात की एक महिला ने इस मिथक को तोड़ दिया है। यह महिला न तो पढ़ी लिखी है और न ही शहर में रहती है, लेकिन हर माह 6 लाख रुपये की कमाई कर रही है। उसकी देखा-देखी गांव में कई लोग और भी इस काम में जुट गए हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस बेमिशाल महिला का नाम कानुबेन रावतभाई चौधरी है।

किस गांव की है कानुबेन पटेल
कानुबेन रावतभाई चौधरी एक ग्रामीण महिला हैं और अनपढ़ हैं। लेकिन उनका कामकाज पढे लिखे लोगों के लिये प्रेरणा बन रहा है।। वह गुजरात में बनासकांठा जिले में धानेरा स्थित चारडा गांव में रह रही हैं और यहां ही अपना कारोबार कर रही हैं। यह गावं राजस्थान के निकट है। इनके काम को देखते हुए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कानुबेन चौधरी को सम्मानित किया है। पालनपुर में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कानुबेन को सम्मानित किया गया था।
पशुपालन ये है कानुबेन का कारोबार
कानुबेन पशुपालन के कारोबार को करती हैं। उनमें उनके पास कई सारी गाय हैं। इनके जरिए वे हर साल करीब 75 लाख रुपये तक कमा लेती हैं। वैसे कानुबेन का पूरा नाम कानुबेन रावतभाई चौधरी है। कुछ साल पहले उनके पास 8 से 10 पुश थे, लेकिन अब उनके पास 80 से अधिक शंकर गाय और 40 भैंस हैं, जिनके माध्यम से वह दूध का कारोबार कर रही हैं। वह प्रतिदिन 600 से 1000 लीटर दूध का उत्पादन करती हैं। यह दूध बनास डेयरी को भेजा जाता है। इससे उनको हर माह करीब 6 लाख रुपये कमाई होती है।
ऐसे होती है जानवरों की सेवा
जानवरों को रोज सुबह फव्वारे से नहलाया जाता है। इसके अलावा पशुओं के लिए साफ पीने का पानी और अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाता है। पशुधन के लिए हरी घास पाँच एकड़ भूमि में लगाई जाती है। इतनी बड़ी संख्या में जानवरों का प्रबंधन करने के लिए आनंद डेयरी और बनास डेयरी से उन्होंने जानकारी हासिल की है। यहां पर पशुओं का दध स्वचालित मशीनों से निकाला जाता है। ज्यादा गर्मी के मौसम में पशुओं ठंडक देने के लिए कूलर की भी व्यवस्था है।
मिल चुके हैं कई सारे सम्मान
कानुबेन कई बार सम्मानित किया जा चुका है। एक बार तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी सम्मानित किया है।
-पालनपुर में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा कानुबेन को सम्मानित किया गया।
-वर्ष 2016 में बान्ड डेयरी पालनपुर द्वारा बानस लक्ष्मी अवार्ड
-वर्ष 2017 में एनडीडीबी आनंद द्वारा उत्कृष्ट महिला दुग्ध उत्पादक पुरस्कार
-बानस डेयरी द्वारा बानस लक्ष्मी अवार्ड
-पशुपालन विभाग द्वारा बेस्ट एनिमल वेटरन सर्टिफिकेट
-आर्बुदा युवा फाउंडेशन धनेरा द्वारा सर्वश्रेष्ठ पशु चिकित्सा प्रमाणपत्र
-महिंद्रा समृद्धि, अहमदाबाद द्वारा कृषि प्रेरणा सम्मान
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications