नई दिल्ली। हाल ही टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने टीवी दर्शकों को राहत देने के लिए नियम बदले थे। इसके बाद से डीटीएच कंपनियों ने नए नए पैकेज जारी किए हैं। लेकिन अभी भी स्थिति यह है कि टीवी दर्शकों को समझ नहीं आ रहा है, कि वह कैसे सस्ते में डीटीएच कंपनियों के प्लान ले सकें। नए नियमों के अनुसार कस्टमर्स को अब अपनी पसंद के चैनल चुनने का मौका है और उनको उन्हीं चैनलों का भुगतान करना है जो वो देखते हैं। ट्राई के इस बदलाव के बाद कई कस्टमर्स ने अपने पसंदीदा चैनल्स चुन लिए और बाकी छोड़ दिए, लेकिन अभी भी ढेर सारे ग्राहक ऐसा नहीं कर सके हैं। ऐसे में उनके लिए डीटीएच कंपनियों के बेस्ट प्लान को जान लेना अच्छा रहेगा।

कंपनियों के चैनल पैक पर रखे नजर
टीवी ग्राहकों को डीटीएच कंपनियों के पैक पर नजर रखनी चाहिए। सभी कंपनियां अपने अपने पैक लेकर आ गई हैं। इन पैक में से आप जिसे चाहें चुन सकते हैं, लेकिन इन्हें लेना जरूरी नहीं है। आप चाहें तो कार्यक्रम के अनुसार भी भुगतान कर सकते हैं। लेकिन कंपनियों ने नए नए पैक जारी किए हैं, ऐसे में उनके बारे में जान लेना अच्छा रहेगा।
टाटा स्काई का प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश एचडी पैक
टाटा स्काई ने कस्टमर्स को मिलने वाले प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश एचडी पैक का बेस प्राइस 30 दिनों के लिए 500 रुपये रखा है। इस पैक में 123 चैनल देखे जा सकते हैं। इनमें से 54 चैनल एचडी हैं। 43 पॉपुलर चैनल हैं और इन पॉपुलर चैनल्स में से 6 बच्चों के लिए, 5 इंग्लिश न्यूज चैनल्स और 5 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल हैं।
एयरटेल डिजिटल का टीवी माय स्पोर्ट्स एचडी पैक
एयरटेल डिजिटल टीवी का माय स्पोर्ट्स एचडी पैक इस वक्त बेस्ट डीटीएच प्लान कहा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 493 रुपये देने होते हैं। इस प्लान में ग्राहक को 359 चैनल मिलते हैं। इनमें से 46 एचडी चैनल्स, 76 पॉपुलर चैनल और बाकी एसडी चैनल हैं। पॉपुलर चैनल की बात करें तो उनमें 12 हिंदी न्यूज चैनल, 10 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल और 9 हिंदी चैनल हैं।
डिशटीवी का न्यू टाइटेनियम पैक
डिशटीवी ने टाइटेनियम पैक बाजार में उतारा है। इस पैक में ग्राहक को 475 रुपये महीने में 288 चैनल मिल रहे हैं। इनमें 12 हिंदी न्यूज चैनल, 10 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल और 9 हिंदी मूवी चैनल हैं। इस पैक में आज तक, स्टार गोल्ड, कलर्स, सोनी सब जैसे चैनल ऑफर किए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications