टर्म प्लान (Term plan) इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance policy) का सबसे विशुद्ध स्वरूप (Pure format) होता है।
नई दिल्ली: टर्म प्लान (Term plan) इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance policy) का सबसे विशुद्ध स्वरूप (Pure format) होता है। जीवन बीमा (Life Insurance) लेने का सबसे सरल तरीका टर्म इंश्योरेंस (Term insurance) ही होता है। टर्म प्लान जीवन बीमा (Term plan life insurance) के लिए सही उत्पाद है। यह किसी अनहोनी की स्थिति में आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा (Economic security) देता है। हालांकि, इसमें प्लान की मैच्योरिटी (Maturity) पर पॉलिसीधारक (Policy holder) को कोई रकम नहीं मिलती है। जानकारी दें कि निवेश सलाहकार भी बीमा (Insurance) और निवेश (Investment) को अलग-अलग रखने की सलाह देते हैं। इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आप बीमा और निवेश (Insurance And Investment) को अलग रखेंगे तो आपको बेहतर बीमा कवर (Insurance cover) मिलेगा और आप निवेश पर अच्छा रिटर्न भी कमा सकेंगे।
नॉमिनी (Nominee) को बीमा की रकम दी जाती
टर्म प्लान में बीमा खरीदने वाला व्यक्ति पहले से निर्धारित अवधि तक प्रीमियम (premium) का भुगतान करता रहता है। इस बात की भी जानकारी दें कि अगर इस दौरान बीमाधारक (Insured) की मौत हो जाती है तो उसके परिवार या नॉमिनी (Nominee) को बीमा की रकम मिल जाती है। ये बात भी सच हैं कि टर्म प्लान (term plan) वास्तव में बहुत कम प्रीमियम पर आपको कवर मिल जाता है। हालांकि आमतौर पर टर्म प्लान (Term Plan) 10,15, 20, 25 या 30 साल के लिए लिया जा सकता है।
टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
कवर हिसाब से ही लें
बता दें कि टर्म प्लान (Term plab) के लिए आपको सलाहकार की मदद जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि देखा गया गया हैं कि वित्तीय सलाहकार (Financial adviser) कहते हैं कि आपको अपनी सालाना आमदनी का कम से कम 10 गुना बीमा खरीदना चाहिए। इसके साथ ही आप अपनी आमदनी बढ़ने के साथ या जीवन में बदलाव के साथ बीमा कवर (insurance cover) बढ़ाते रहें या अलग से टर्म प्लान खरीद लें। इस हिसाब से अगर आप साल में 15 लाख रुपये कमाते हैं तो आपको कम से कम 1.5 करोड़ रुपये का टर्म प्लान (Term plan) खरीदना चाहिए।
टर्म इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम कैसा हो
ध्यान दें कि टर्म प्लान (Term Plan) का प्रीमियम (premium) वास्तव में तीन कारकों पर निर्भर है। पहला आपकी उम्र, कवरेज (Coverage) की राशि और पॉलिसी की अवधि। एक ही उम्र, अवधि और लाइफ कवर (Life cover) के लिए अलग व्यक्ति से बीमा कंपनी (Insurance company) अलग रकम चार्ज कर सकती है।
इतना ही नहीं टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी (Term insurance policy) खरीदने से पहले आप ऑनलाइन वेबसाइट पर अलग-अलग फीचर की तुलना कर सकते हैं। इसके बाद ही आपको टर्म प्लान (Term Plan) लेना चाहिए।
हालांकि ऑनलाइन वेबसाइट पर तुलना करते वक्त आपको किसी कंपनी के टर्म प्लान (Term Plan) का क्लेम श्रृंखला (Chain) देखने की जरूरत है। 95% के करीब क्लेम श्रृंखला वाली कंपनी का आप Term Plan खरीदने के हिसाब से भरोसेमंद मान सकते हैं।
समय के साथ बिमा रकम बढ़ाया घटाया जा सकता
ये बात भी सच हैं कि अगर आपकी उम्र बढ़ती है तो उसके साथ ही बीमा (Insurance) संबंधी जरूरतें भी बढ़ती हैं। जब आप युवा हैं तो बीमा की जरूरत कुछ होगी। शादी के बाद बीमा कवर (insurance cover) बढ़ाना पड़ेगा। इसी तरह बच्चे होने पर आपके लिए ज्यादा कवर चाहिए होगा। कई बीमा कंपनियां (insurance companies) ऐसे प्लान बेचती हैं जिनमें आप समय के साथ बीमा की रकम बढ़ा या घटा सकते हैं।
टर्म प्लान में नॉमिनेशन की जरुरत
इस बात से भी अवगत करा दें कि किसी भी बीमा पॉलिसी (insurance policy) में नॉमिनेशन (Nomination) सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। आप टर्म प्लान Term Plan अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए लेते हैं। किसी अप्रत्याशित स्थिति में नॉमिनेशन (Nomination)यह सुनिश्चित करता है कि आप जिसे चाहते हैं, उसे ही बीमा की रकम मिले। वहीं बीमा (Insurance) खास तौर पर टर्म प्लान Term Plan खरीदते समय आपको नॉमिनी की जानकारी जरूर देनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications