नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को राहत देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (Real Time Gross Settlement) यानी आरटीजीएस (RTGS) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ़ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था 1 जून से प्रभावी होगी। आरबीआई (RBI) ने यह जानकारी दी है। अभी आरटीजीएस (RTGS) के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही पैसा भेजने की सुविधा (Money transfer facility) है।

बड़ी राशि भेजने में होता है आरटीजीएस (RTGS) का इस्तेमाल
आरटीजीएस (RTGS) के तहत मनी ट्रांसफर (money transfer)होने का काम रियल टाइम (real time) पर हो जाता है। आरटीजीएस (RTGS) का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि को भेजने के लिए किया जाता है। इसके तहत कम से कम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं, वहीं अधिकतम पैसा भेजने की कोई सीमा नहीं है।
आरबीआई ने जारी की अधिसूचना (RBI Notification issued)
आरबीआई (RBI) ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि आरटीजीएस (RTGS) में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढ़े 4 बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है। आरटीजीएस (RTGS) के तहत बढ़े हुए समय की यह सुविधा 1 जून मिलना शुरू हो जाएगी। वहीं आरटीजीएस (RTGS) के अलावा पैसे एक खाते से दूसरे खाते में भेजने का एक अन्य माध्यम है नैशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) है। इसमें पैसा भेजने की कोई न्यूनतम या अधिकतम की सीमा नहीं है।
क्या होता है आरटीजीएस (RTGS)
रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी आरटीजीएस (RTGS) बैंकों में फंड ट्रांसफर का एक तरीका है। इसके तहत व्यक्तिगत खाताधाकों या समूह में ग्राहकों को पैसा भेजने की सुविधा मिलती है। इसके तहत जब फंड मिलता है उसी समय उसे आगे भुगतान या ग्राहक के निर्देशानुसार अन्य उपयोग के लिए बढ़ा दिया जाता है। इस फंड को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए नहीं टाला जाता।
एनईएफटी (NEFT) से कितना अलग है आरटीजीएस (RTGS)
यह फंड ट्रांसफर के एक अन्य तरीके एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) से अलग होता है। एनईएफटी के तहत फंड ट्रांसफर (fund transfer) एक निर्धारित समय पर ही होता है। जैसे, कार्यदिवस के दौरान हर एक घंटे पर इसके तहत फंड ट्रांसफर (fund transfer) होते हैं, जबकि आरटीजीएस (rtgs) के तहत फंड को तत्काल ट्रांसफर करने के लिए प्रक्रिया में लगा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें : Bank में 1 लाख से ज्यादा जमा वाले रहें सावधान, जान लें ये नियम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
