नई दिल्ली। राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी दिक्कतों से जूझ रहे एविएशन सेक्टर (Aviation sector) में कमाई चर्चा में है। दरअसल उन्होंने करीब 4 साल पहले स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइंस पर दावं लगाया था। उनका यह भी दावं सफल रहा। स्पाइसजेट (SpiceJet) में निवेश काफी तेजी से बढ़ा, और इसमें लगा 1 लाख रुपया 4 साल में बढ़कर साढ़े सात लाख रुपये हो गया है। शेयर बाजार में यही कहा जाता है कि राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) शेयरों को समय से पहले से ही पहचान लेते हैं, और जब वह निवेश करते तब लोगों को भरोसा ही नहीं होता है कि यह बाद में बेहतरीन मुनाफा देगा। राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने 2015 में स्पाइसजेट (SpiceJet) में निवेश शुरू किया था जिसमें उनको अभी तक करीब 653 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। राकेश झुनझुनवाला पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के बहुत बड़े फैन हैं।

ऐसे हुई राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को कमाई
राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने एविएशन सेक्टर की कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) में निवेश किया था। पिछले 4 साल में स्पाइसजेट (SpiceJet) ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिए हैं। मई 2015 में जब राकेश झुनझुनवाला ने स्पाइसजेट (SpiceJet) में पैसा लगाया था, तो यह 17.40 रुपये प्रति शेयर के रेट पर था। यह शेयर अब करीब 130 रुपये के आसपास चल रहा है। इस प्रकार राकेश झुनझुनवाला का 8 मई 2015 को किया गया हर 1 लाख रुपया आज करीब 7.52 लाख रुपये हो चुका है।
जानें 4 साल का स्पाइसजेट का रिटर्न
स्पाइसजेट (SpiceJet) ने पिछले 4 साल में करीब 653 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर 46.75 फीसदी बढ़ चुका है और पिछले एक साल में 5.61 फीसदी का रिटर्न दिया है। मार्च में खत्म हुई तिमाही तक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पास स्पाइसजेट (SpiceJet) की करीब 1.25 फीसदी हिस्सेदारी थी। शेयर की संख्या के हिसाब से यह हिस्सेदारी करीब 75 लाख शेयर है।
स्पाइसजेट (SpiceJet) जल्द शुरू होंगी 12 नई उड़ानें
स्पाइसजेट (SpiceJet) 12 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने जा रही है। दिल्ली-मुंबई रूट के अलावा दूसरे शहरों में भी स्पाइसजेट अपना नेटवर्क मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने बताया है कि 12 नई उड़ानों में से 6 फ्लाइट मुंबई रूट पर होंगी, बाकी की 6 फ्लाइट दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट (Connecting flight) होंगी। सभी नई उड़ानों की शुरुआत 11 मई से होगी।
यह भी पढ़ें : IRCTC : जानें Railway टिकट कैंसिलेशन के चार्ज
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
