नई दिल्ली। पीएम किसान योजना (PM Kisan) की अभी तक चल रही वेबसाइट को सरकार ने बंद कर दिया गया है। सरकार ने इस वेबसाइट के स्थान पर दूसरी वेबसाइट (new PM Kisan portal) को तैयार किया है। इस पीएम किसान योजना (PM Kisan) की पुरानी वेबसाइट www.pmkisan.nic.in की जगह अब लोगों को इस वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां पर उनको कई नई जानकारियां मिलेंगी।

माइग्रेट की गई है वेबसाइट
पीएम किसान योजना (PM Kisan) की पुरानी वेबसाइट www.pmkisan.nic.in को अब नई वेबसाइट (new PM Kisan portal) पर माइग्रेट कर दिया गया है। इस वेबसाइट को www.pmkisan.gov.in पर क्लिक करके खोला जा सकता है। इसलिए अब लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए इसी नई वेबसाइट पर जाना होगा।
क्या-क्या है पीएम किसान योजना (PM Kisan) की नई वेबसाइट पर
पीएम किसान योजना (PM Kisan) की नई वेबसाइट पर किसानों की लिस्ट देखी जा सकती है। इसके अलावा किस राज्य से कितने किसानों को इस योजना का लाभ मिला है, उनकी भी जानकारी यहां पर है। वेबसाइट के मुताबिक अब तक इस योजना का लाभ 2.91 करोड़ किसानों को पैसा मिल चुका है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के किसान हैं। यूपी के 1.08 करोड़ किसानों का पीएम किसान योजना का लाभ मिला है।
क्या है पीएम किसान योजना (PM Kisan)
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 6 हजार रुपये हर साल दिया जा रहा है। इसकी पहली और दूसरी किस्त के रूप में किसानों को 4 हजार रुपये दिया जा चुका है। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू है। पीएम किसान योजना (PM Kisan) का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है। योजना के तहत 12.5 करोड़ किसान पात्र है। सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan) के लिए 75 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया है।
सिर्फ इन किसानों (Farmer) को मिलेगा फायदा
पीएम-किसान (PM-Kisan) का फायदा उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो। किसानों (Farmer) के पास आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी है। हालांकि बिना आधार के भी पहली किश्त का भुगतान होगा। योजना में किसानों (Farmer) को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 1 फरवरी के भूलेख आंकड़ों के आधार पर राशि मिलेगी। योनजा का फायदा लेने के लिए किसानों (Farmer) को शपथ पत्र भी देना होगा। गलत जानकारी देने पर सम्मान राशि की वसूली होगी।
जानें किन किसानों (Farmer) को इस स्कीम का नहीं मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सांसद, विधायक या सरकारी नौकरी में होगा। यही नहीं पीएम-किसान (PM-Kisan) का लाभ उन लोगों को भी नहीं मिलेगा जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में इनकम टैक्स दिया होगा। इसके अलावा सरकार ने पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के दायरे से उन लोगों को भी बाहर कर दिया है, जो प्रोफेशनल काम करते हैं और इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। इसमें डॉक्टर, वकील और अन्य ऐसे ही काम करने वाले प्रोफेशनल शामिल हैं।
इनको भी नहीं मिलेगा फायदा
जो किसान (Farmer) अभी या पहले संवैधानिक पद पर रहे हों उन किसानों (Farmer) को पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना का फायदा नहीं मिलेगा। मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर योजना से बाहर रखे गए है। साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सरकारी कर्मचारी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पानेवाले पेंशनधारक को भी इस योजना से अलग रखा गया। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, आर्किटेक्ट और आयकर भरने वाले इस योजना से बाहर होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications