अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो पहले अपने आप से पूंछे कि क्या आपने कभी मातृत्व और बच्चे (Motherhood and children) के जन्म पर होने वाले खर्च के बारे में विचार किया है।
नई दिल्ली: अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो पहले अपने आप से पूंछे कि क्या आपने कभी मातृत्व और बच्चे (Motherhood and children) के जन्म पर होने वाले खर्च के बारे में विचार किया है। क्या हमने अपने बच्चे के पैदा होने पर आने वाले खर्च के लिए पैसा बचाया है? क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में सिजेरियन डिलीवरी (Caesarean delivery) के मामलों में खासी बढ़ोतरी हुई है। न सिर्फ विदेशों में बल्कि अब भारत में भी नॉर्मल (Normal) यानि नेचुरल तरीके से बच्चे पैदा करने के बजाए ऑपरेशन (operation) को तरजीह दिया जाने लगा है। जहां एक तरफ नॉर्मल डिलीवरी (Normal delivery) कम पैसों में होती है। वहीं सिजेरियन (Cesarean) के लिए अस्पताल ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। इन्हीं सब बातों को देखते हुए मौजूदा समय में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) के साथ मैटरनिटी कवर (Maternity Insurance) लेना जरूरी हो गया है।
महिलाओं के लिए जरूरी है मैटरनिटी इंश्योरेंस
जानकारी दें कि कुछ रेग्युलर हेल्थ इंश्योरेंस (Regular Health Insurance) प्लान में मैटरनिटी इंश्योरेंस (Maternity Insurance)की सुविधा मिल रही है। महिलाओं को मैटरनिटी इंश्योरेंस (Insurance) जरूर करवाना चाहिए। इस इंश्योरेंस में नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी (Normal and Caesarean delivery) दोनों शामिल होते हैं। प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन कॉस्ट (hospital cost) भी शामिल होती है। मैटरनिटी कवर (Maternity cover) होने पर डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस (Consultation fees) भी मिल जाती है। इसके अलावा हॉस्पिटल (Hospital) के तमाम खर्चों की भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है।
मैटरनिटी कवर क्या होता है?
आपके स्वास्थ बीमा (health insurance) में मैटरनिटी कवर (Maternity cover) होने से आप अपनी जेब से खर्च करने की नौबत से बच सकते हैं और इसके होने पर यह भरोसा रहता है कि गर्भवती मां और नवजात शिशु (Pregnant mother and newborn baby) को मेडिकल एवं आर्थिक (Medical and financial) रूप से अच्छी देखभाल मिल सके। मैटरनिटी कवर होने से गर्भवती स्त्री (pregnant women) और नवजात शिशु को मेडिकल सुरक्षा भी मिलती है। बता दें आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि एक महिला के जीवन में उसका प्रसव बेहद नाज़ुक घड़ी होती है और पहले से ही इसकी तैयारी रखनी चाहिए ताकि यह प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाए। इस बात से भी अवगत करा दें कि मैटरनिटी (Maternity) लाभ वाले स्वास्थ बीमा प्लान खासतौर पर 20 से 35 वर्ष तक की उम्र वाले दंपत्तियों के लिए तैयार किये जाते हैं। ऐसे अधिकांश प्लान एक लंबी प्रतीक्षा अवधि के साथ आते हैं, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि शादी होने के तुरंत बाद यह प्लान खरीद लें ताकि विवाहित दंपत्ति (Married couple) द्वारा बच्चे को जन्म देने की योजना बनाते वक्त पॉलिसी में मौजूद प्रतीक्षा अवधि समाप्त हो जाए।
मैटरनिटी कवर में सर्जन की फीस भी शामिल
इस बात की भी जानकारी दें कि मैटरनिटी कवर (Maternity cover) में सर्जन की फीस (Surgery fee), रूम चार्ज, नर्सिंग कॉस्ट (Nursing cost) आदि भी शामिल बच्चे को जन्म के साथ गंभीर बीमारी, उसकी जांच का खर्च भी कवर होगा बच्चे को जन्मजात डिसऑर्डर है तो उसकी जांच का खर्च भी कवर (Cover) होगा। मार्केट में मौजूद अलग-अलग प्लान में अलग-अलग सुविधाएं मौजूद है।
पॉलिसी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- स्वास्थ बीमा (health insurance) खरीदते समय मैटरनिटी लाभ (Maternity Profit) देने वाले प्लान के लिए अलग-अलग नियम और शर्तें होती हैं। नियमों और शर्तों (Terms and conditions) को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
- प्रतीक्षा अवधि (waiting period), कवरेज लिमिट, सामान्य एवं सीजेरियन सेक्शन डिलिवरी (Caesarean section delivery) के लिए सब-लिमिट पर ध्यान देना चाहिए।
- नवजात शिशु को पहले से दिन से कवरेज, टीकाकरण लाभ (Vaccination Benefits) जैसे फीचर हैं कि नहीं जरूर जानना चाहिए।
- मौजूदा समय में मैटरनिटी प्लान (Maternity) 2-4 वर्ष की प्रतीक्षा अवधि (waiting period) के साथ मिलते हैं इसलिए पॉलिसी (policy) को जल्द से जल्द खरीदें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications