नई दिल्ली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया है कि इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर घरेलू सर्राफा बाजार (Gold market) में 23 टन सोने (gold) की खरीदारी हुई, जोकि पिछले साल के मुकाबले चार टन ज्यादा है। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर देशभर के सर्राफा बाजार में 19 टन सोने (gold) की खरीदारी हुई थी।

सोना (gold) सस्ता होने से बढ़ी बिक्री
बाजार सूत्रों ने बताया कि अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के त्योहार पर मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजार में रौनक छायी हुई थी और सोने (gold) के भाव में बीते दिनों आई गिरावट के कारण खरीदार ज्यादा उत्साहित थे। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को महंगी धातुओं की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है और इस अवसर पर जोरदार खरीदारी को लेकर आभूषण विक्रेता (Jewelry Dealer) पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। बाजार के जानकार बताते हैं कि सोने में ज्यादा रिटर्न नहीं मिलने पर भी इसमें निवेशकों का रुझान इसलिए बना रहता है क्योंकि यह निवेश का सुरक्षित उपकरण है।
जानकारों की गोल्ड (gold) को लेकर राय
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि बीते फरवरी में सोने (gold) में जोरदार तेजी लोग देख चुके हैं और भूराजनीतिक दबाव के कारण सोने (gold) में तेजी की संभावना आगे भी बनी हुई है। गौरतलब है कि घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 20 फरवरी 219 को सोने (gold) का भाव 34,031 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था। उसके बाद सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि एमसीएक्स (mcx) पर अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से एक दिन पहले सोना (gold) 31,563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लिहाजा भाव कम होने के कारण सोने की खरीदारी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोने (gold) चांदी (silver) में लिवाली बढ़ने से बुधवार को भी सोने (gold) और चांदी के भाव में तेजी का रुझान बना रहा।
यह भी पढ़ें : WGC का अनुमान : इस साल खूब Gold खरीदेंगे भारतीय, जानें कारण
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
