अपनी मनचाही चीज (Thing you want) और शौक (Desire) को पूरा करने के लिए पैसा (Money) होना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली: अपनी मनचाही चीज (Thing you want) और शौक (Desire) को पूरा करने के लिए पैसा (Money) होना बेहद जरूरी है। वहीं कई बार ऐसा भी होता कि पैसों की कमी (Lack of money) के कारण हमें अपने शौक और जरूरत में से हमेशा जरुरत को ही चुनना पड़ता है। तब हमें एहसास होता कि काश हम भी अमीर (Rich) होते। ताकि अपने हर शौक को पूरा कर सकते। हर किसी की ख्वाहिश (Aspire) होती है कि अमीर (Rich) बनना। अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं तो आज से ही कोशिश शुरु कर दें। यकिन मानिये ये बाकई काफी आसान और सरल भी है। आज हम आपको ऐसे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देंगे जिसके जरिये आप अमीर बन सकते है।
अपने बचत को बढ़ाएं
सालाना बचत (Annual savings) की रकम (Amount) बढ़ाते रहने से आप अपने वित्तीय लक्ष्य (Financial goal) को जल्द प्राप्त कर सकेंगे। इसकी मदद से आप बड़े लक्ष्य (Goal) को भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप बचत (Saving) में वृद्धि नहीं कर पाएंगे तो महंगाई की वजह से आपकी बचत (Your Savings) में असल बढ़ोतरी नहीं होगी। ऐसा करने से स्टेप-अप सिप आपकी जरूरत और लचीलेपन के हिसाब से होती है। हर किसी के लिए जरूरी नहीं कि साल में सिप (Sip) की रकम में 10% वृद्धि हो ही जाय। इस हिसाब से आप चाहें तो पांच फीसदी वृद्धि (Five percent increase) ही कर सकते हैं। इस तरह से आपको वाकई बहुत मदद मिलेगी।
कहीं भी निवेश से पहले समझदारी बर्ते
अपनी बचत (Saving) का निवेश (Investment) सही जगह पर करेंगे तो आपको बेहतरीन रिटर्न (Return) कमाने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं नुकसान के डर पर काबू (Control over fear) पाएं। बहुत से लोगों में देंखा गया हैं कि नुकसान का डर लाभ की ख़ुशी से अधिक असर डालता है। आपको इस डर से बाहर निकलना होगा। बहुत ही साधारण तरीका अपनाने की कोशिश करें। अपने पोर्टफोलियो (Portfolio) को बहुत सामान्य रखें। इस बात पर भी गौर करें कि रिटर्न (Return) की ज्यादा उम्मीद सही नहीं। कई निवेशक रिटर्न (Investor Returns) को लेकर बड़ी उम्मीद पालने की गलती करते हैं। ऐतिहासिक रिटर्न को देखते हुए ही उम्मीद लगायें। आप चाहें तो ऑटो-इन्वेस्ट (Auto-Invest) करें। निवेश के अनुशासन को बनाये रखना जरूरी है। लंबी अवधि के लिए आप सिप (Sip) शुरू करें। नियमित अंतराल पर पोर्टफोलियो की समीक्षा (Portfolio review) करें।
इंवेस्टमेंट प्लान में लगातार निवेश करते रहें
इंवेस्टमेंट (Investment) करने का पहला कदम उठा लिया है तो रुकें नहीं। यह सच है कि आपको छह महीने या एक साल में रिटर्न (Return) नहीं मिलेंगे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपको कभी रिटर्न (Return)नहीं मिलेंगे। आपको अपने इंवेस्टमेंट प्लान (Investment Plan) में लगातार निवेश (Constant investment) करते रहना होगा। उदास या निराश होकर इंवेस्टमेंट (Investment)को बीच में छोड़ने से आप बड़ी रकम नहीं बना पाएंगे।
फंड का उपयोग दूसरे काम में नहीं करें
आपको इस बात का हमेशा ध्यान देना होगा कि किसी एक लक्ष्य के लिए किये जा रहे निवेश (Investment) से दूसरा काम नहीं करें। इससे आपको फंड (Fund) समय से पहले निकालने की जरूरत पड़ेगी और निवेश सही तरीके से नहीं बढ़ पायेगा। ध्यान दें कि निवेश को सुरक्षित (Investment safe) बनाने के एक तरीका इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) बनाना भी है। इमरजेंसी फंड आपको आकस्मिक मदद देगा। ऐसे में किसी खास लक्ष्य (Goal) के लिए आपका निवेश अपना काम जारी रखेगा। बता दें कि आप निवेश को सुरक्षित रखने का एक तरीका यह भी है कि आप उसे लॉक इन वाले विकल्पों (Lock in Option) में लगायें। एक तो इनमें समय से पहले निवेश (Investment) भुनाने की सुविधा नहीं होती और अगर किसी वजह से हो भी तो काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
अपनी प्रायोरिटी तय करें
कई लोग अक्सर ये कहते हैं कि वह पैसा तो बचाना चाहते हैं लेकिन खर्च इतना अधिक है कि बचत (savings) नहीं हो पाती। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी प्राथमिकताओं को तय (Priorities fixed) करना होगा। अपने लोन का पेमेंट (Loan payment), मकान का किराया (House rent) आदि को एक लिस्ट बनाकर सबसे ऊपर रखना चाहिए। हर महीने अपनी प्रायोरिटी लिस्ट (Priority list) के टॉप पर आई चीजों के बारे में सोचें।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications