रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement planning) में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
नई दिल्ली: रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement planning) में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement planning)जो कि बहुत जरूरी भी है। इसके जरिये यह पता लगाने में मदद मिलती है कि रिटायरमेंट के लिए अभी आपको कितनी बचत (Savings) करनी चाहिए और कहां निवेश (investment) करना चाहिए। लेकिन, यह इन पहलुओं तक ही सीमित नहीं है। हम आपको रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement planning) से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे बचना चाहिए।
नियमित आमदनी की प्लानिंग नहीं
अपने रिटायरमेंट (Retirement) को सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि नियमित आमदनी का जरिया बना रहे। जुटाई गई रकम से धीरे-धीरे पैसा निकालना बहुत अच्छा विकल्प नहीं है। एन्युटी में निवेश (Investment) कर नियमित इनकम (Income) बनाई जा सकती है। हालांकि, इनका सालाना रिटर्न (Return) बहुत कम करीब 6.5 फीसदी होता है। बता दें कि इस पर टैक्स (Tax) भी लगता है। वैसे, जानकार सलाह देते हैं कि रिटायरमेंट (Retirement) की रकम के एक हिस्से को एन्युटी में निवेश करना चाहिए।
बचत की शुरुआत बहुत देर से करना
ध्यान दें कि ज्यादातर निवेशक (Investor) शादी और बच्चों के बाद निवेश की जरूरत का एहसास करते हैं। यदि 20 वर्ष की आयु से कोई व्यक्ति हर महीने 5000 रुपये प्रति माह 15 फीसदी रिटर्न से बचता है और 40 साल की उम्र तक निवेश (Investment) करता रहता है। तो, 60 साल की उम्र में वह 15 करोड़ रुपये जुटा लेगा। हालांकि, 20 साल बाद बचत की शुरुआत करने पर वह केवल 3.5 करोड़ रुपये जुटा पाएगा। देरी के चलते वह लगभग 12 करोड़ रुपये कम जुटा पाएगा।
सोच समझकर प्लानिंग करें
बता दें कि रिटायरमेंट सेविंग (Retirement savings) के लिए कोर्इ बड़ी राउंड फिगर (Big round figure) ले लेते हैं। मसलन एक करोड़ या पांच करोड़। हालांकि, इनमें से कर्इ लोग लाइफ एक्सपेक्टेंसी (Life Expectancy) यानी कितने साल तक हम जीवित रह सकते हैं, इसे ध्यान में नहीं रखते हैं। आपने कभी सोचा कि अगर बचत (Savings) की रकम जिंदगी के अंत तक नहीं चली तो क्या होगा? यह एक गंभीर स्थिति होगी। याद रखें, रिटायरमेंट (Retirement) ही एकमात्र लक्ष्य है जिसके लिए आप लोन (Loan) भी नहीं ले सकते हैं।
कुछ न कुछ कामों में लगे रहें
इस बात का अवश्य ध्यान दें कि रिटायरमेंट (Retirement) की उम्र आते ही रिटायरमेंट की प्लानिंग (Planning of retirement) रुक नहीं जानी चाहिए। रिटायरमेंट के बाद किसी न किसी काम में लगे रहना जरूरी है। जो लोग रिटायरमेंट के बाद सभी कामों से छुट्टी कर लेते हैं, उनके बीमार पड़ जाने की आशंका ज्यादा होती है। रिटायरमेंट (Retirement) के दौरान बोरियत से निपटना कठिन होता है। इसके चलते तनाव आता है।
रिटायरमेंट प्लानिंग के दौरान अन्य लक्ष्यों की अनदेखी नहीं करें
रिटायरमेंट की प्लानिंग (Planning of retirement) महत्वपूर्ण है। लेकिन, अन्य लक्ष्यों की अनदेखी नहीं करें। "रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ अन्य खर्चों, मसलन बच्चों की उच्च शिक्षा (Higher education) , उनकी शादी इत्यादि के लिए भी प्लान करना चाहिए। "ऐसे लक्ष्यों के लिए प्लानिंग न करने पर आपके रिटायरमेंट (Retirement) का लक्ष्य खटाई में पड़ सकता है। अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्लानिंग (Planning important goals) न करने पर आप इन्हें पूरा करने के लिए रिटायरमेंट (Retirement) की रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिटायरमेंट फंड (Retirement fund) का रुख बदलना बड़ी गलती बन सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications