नई दिल्ली। आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर गोल्ड और जेवर खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन गोल्ड और गोल्ड के जेवर की खरीदारी ज्यादा होती है। ऐसे में कंपनियों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए अक्षय तृतीया पर ऑफर (Jewelers' offers on Akshaya Tritiya) लांच कर दिए हैं। कोई ज्वैलर मेकिंग चार्ज (Making charge) में छूट दे रहा है, तो कहीं पर गोल्ड या चांदी फ्री में दी जा रही है। इसके अलावा ज्वैलरों ने ऑनलाइन खरीद के ऑफर भी जारी किए हैं। वहीं अगर खास बैंक और कंपनियों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट (Payment by debit and credit card) पर भी भारी छूट मिल रही है। लेकिन ज्वैलरों के यह ऑफर सीमित समय के लिए ही हैं। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) आगामी 7 मई 2019 को है।

जोयालुक्कास (Joyalukkas)
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर जोयालुक्कास (Joyalukkas) भी ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत 50000 रुपये की डायमंड व अनकट डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 22 कैरेट गोल्ड का 1 ग्राम का सिक्का फ्री में दिया जा रहा है। इसके अलावा प्री बुकिंग पर भी इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। वहीं एसबीआई (SBI) के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। लेकिन यह फायदा तभी मिलेगा जब खरीदारी कम से कम 25000 रुपये की हो।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स (Senco Gold & Diamonds)
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स (Senco Gold & Diamonds) अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर ऑनलाइन खरीदारी करने वालों के लिए ऑफर लेकर आई है। इसके तहत 20000 रुपये से कम की ज्वैलरी खरीदने वालों को 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, वहीं 20000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिस्काउंट 1800 रुपये तक का मिल सकता है। सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स (Senco Gold & Diamonds) के इस ऑफर का फायदा 9 मई तक उठाया जाता है।
तनिष्क (tanishq) दे रहा 25 फीसदी तक की छूट
तनिष्क (tanishq) ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का सबसे अच्छा ऑफर दिया है। अगर लोग यहां से 50,000 रुपये की खरीद कर उसका पेमेंट एचडीएफसी बैंक (hdfc bank) के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं, तो आपको 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा तनिष्क (tanishq) ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज (Making charge) पर 25 फीसदी तक की छूट भी दे रहा है। इसके अलावा डायमंड के जेवरों पर भी ऑफर दिया जा रहा है। तनिष्क (tanishq) के इस ऑफर का फायदा 7 मई 2019 तक उठाया जा सकता है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds) अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर 10 फीसदी एडवांस देकर ज्वैलरी बुक कराने की छूट दी है। ऐसी ज्वैलरी पर भी लोग मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट दे रहा है। हालांकि अगर कोई सीधे पूरा पैसा देकर भी ज्वैलरी खरीदे तो उसे भी मेकिंग चार्ज (Making charge) पर 50 फीसदी तक की छूट ले सकता है। कंपनी का ऑफर 7 मई तक चलेगा। कोई भी 6 मई तक एडवांस देकर इस ऑफर का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds) ने गोल्ड के वजन के बराबर चांदी फ्री में देने का ऑफर भी दिया है।
पीसी चंद्रा ज्वैलर्स (P. C. Chandra Jewellers)
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर पीसी चंद्रा ज्वैलर्स (P. C. Chandra Jewellers) ने ऑनलाइन ज्वैलरी की खरीदने वालों को मेकिंग चार्जेस (Making charge) में 30 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है। इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड के 3 पेंडेंट्स जीतने का मौका भी मिलेगा। पीसी चंद्रा ज्वैलर्स (P. C. Chandra Jewellers) का यह ऑफर 8 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications