Mutual Fund : जानें आपका पैसा डुबाने वाली स्कीमें, बचें इनसे

नई दिल्ली। म्युचुअल फंड (mutual fund) मैं लोग निवेश इसलिए करते हैं कि इसे सुरक्षित निवेश का जरिया कहा जाता है। लेकिन म्युचुअल फंड (mutual fund) की कई स्कीम ऐसी हैं जिन्होंने निवेशकों का पैसा डुबाया है। यह नुकसान तब है जब शेयर बाजार में तेजी चल ही है और सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न पॉजिटिव है। म्युचुअल फंड (mutual fund) में नुकसान कराने वाली स्कीमों का यह हाल है कि अगर किसी ने 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाया होगा तो अब उसकी वैल्यू 23 फीसदी घट कर 77 हजार रुपये रह गई है। वित्तीय बाजार के जानकारों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण गलत शेयरों में निवेश है।

Mutual Fund

क्या है पैसा डूबने का कारण
म्युचुअल फंड (mutual fund) स्कीम में एकत्र पैसा शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में लगाया जाता है। अच्छे शेयर का चुनाव म्युचुअल फंड की देखरेख करने वाले करते हैं और वे इसी बात का पैसा कमीशन के रूप लेते हैं, कि निवेशकों के पैसों का प्रबंधन अच्छे से करेंगे। लेकिन हर कैटेगरी में कई स्कीम ऐसी हैं, जिन्होंने निवेशकों का काफी नुकसान कराया है। लेकिन अभी म्युचुअल फंड (mutual fund) में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है कि निवेशकों के नुकसान की भरपाई की जाए। यह नुकसान निवेशकों पर दोहरी मार की तरह होता है। एक तो उनका निवेश किया हुआ पैसा घट और ऊपर से उन्हें उन्हीं फंड प्रबंधकों को कमीशन के रूप में फीस भी देनी पड़ती है।

ये है म्युचुअल फंड (mutual fund) की 23 फीसदी तक नुकसान कराने वाली स्कीम

ये है म्युचुअल फंड (mutual fund) की 23 फीसदी तक नुकसान कराने वाली स्कीम

म्युचुअल फंड (mutual fund) की स्मॉल कैप फंड (small cap fund) स्कीम में 3 ऐसी स्कीम हैं, जिन्होंने एक साल में निवेशकों का 20 फीसदी से ज्यादा का नुकसान कराया है। 

जानें सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली म्युचुअल फंड स्कीम (mutual fund scheme)

1. Sundaram Small Cap Fund - Growth Small Cap Fund ने एक साल में 23.27 फीसदी का नुकसान कराया है।
2. Sundaram Select Micro Cap - Series XIV - Regular Plan - Growth ने एक साल में 23.10 फीसदी नुकसान कराया है।
3. HSBC Small Cap Equity Fund - Growth स्कीम ने 1 साल में 21.82 फीसदी का नुकसान कराया है।

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की लार्ज कैप फंड (large cap fund) स्कीम का हाल

1. IDBI India Top 100 Equity Fund - Growth ने 1 साल में 0.63 फीसदी का नुकसान किया है।
2. SBI Blue Chip Fund ने 1 साल में 0.33 फीसदी का नुकसान कराया है।

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की लार्ज एंड मिड कैप फंड (large & mid cap fund) स्कीम का हाल

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की लार्ज एंड मिड कैप फंड (large & mid cap fund) स्कीम का हाल

1. BOI AXA Large & Mid Cap Equity Fund Growth ने 1 साल में 12.93 फीसदी का नुकसान कराया है। 

2. BOI AXA Large & Mid Cap Equity Fund Growth ने 1 साल में 11.88 फीसदी का नुकसान कराया है।
3. L&T Large and Midcap Fund - Growth ने 1 साल में 8.90 फीसदी का नुकसान कराया है।

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की मिड कैप फंड (mid cap fund) स्कीम का हाल

1. UTI Mid Cap Fund - Growth ने 1 साल में 15.02 फीसदी का नुकसान कराया है।
2. Edelweiss Mid Cap Fund - Regular Plan - Growth ने 1 साल में 13.60 फीसदी का नुकसान कराया है।
3. Sundaram Mid Cap Fund - Growth ने 1 साल में 12.74 फीसदी का नुकसान कराया है।

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की मल्टी कैप फंड (multi cap fund) स्कीम का हाल

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की मल्टी कैप फंड (multi cap fund) स्कीम का हाल

1. Reliance Capital Builder Fund IV - Series C - Growth Multi Cap Fund ने 1 साल में 19.11 फीसदी का नुकसान कराया है। 

2. Aditya Birla Sun Life Resurgent India Fund - Series 7 - Growth Multi Cap Fund ने 1 साल में 18.93 फीसदी का नुकसान कराया है।
3. IDFC Equity Opportunity - Series 4 - Regular Plan - Growth Multi Cap Fund ने 1 साल में 18.53 फीसदी का नुकसान कराया है।

जानें म्युचुअल फंड (mutual fund) की टैक्स सेवर फंड (tax saver fund) स्कीम का हाल

1. Sundaram Long Term Micro Cap Tax Advantage Fund - Series III - Regular Plan - Growth स्कीम ने 1 साल में 22.87 फीसदी का नुकसान कराया है।
2. UTI Long Term Advantage Fund - Series VI - Growth ने 1 साल में 14.38 फीसदी का नुकसान कराया है।
3 . BOI AXA Tax Advantage Fund - Regular Plan - Growth स्कीम ने 1 साल में 14.06 फीसदी का नुकसान कराया है।

-टैक्स सेवर म्युचुअल फंड (tax saving mutual fund) में हालांकि 3 साल का लॉकइन पीरियड होता है, इस कारण निवेशक चाह कर भी अपना पैसा 1 साल में नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन अगर निवेशकों ने इन स्कीम में निवेश किया है तो उनके निवेशित फंड की वैल्यू अब इतनी घट गई है।

(नोट : म्युचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 23 अप्रैल 2019 को और एक साल पहले के रिटर्न का अंतर है।)

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+