नई दिल्ली। शेयर बाजार (share market) में निवेश (investment) करने से लोग डरते हैं, लेकिन जो लोग यहां पर निवेश करते हैं, उनको बहुत फायदा होता है। हाल ही में शेयर बाजार का सेंसेक्स (sensex) 39 हजार अंक का स्तर पार कर 39275.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। अगर किसी ने सेंसेक्स (sensex) की शुरुआत में ही 25 हजार रुपये लगाया होगा तो आज उसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। सेंसेक्स (sensex) की शुरुआत 1 अप्रैल 1979 को हुई थी। यानी सिर्फ 40 साल में यह पैसा करीब 390 गुना से ज्यादा बढ़ गया।

जानें कितना मिला रिटर्न (return)
सेंसेक्स (sensex) की शुरुआत (1 अप्रैल 1979) को हुई थी। उस वक्त इसकी वैल्यू 100 अंक थी। अब यह बढ़कर 39275.64 अंक पर पहुंच गया है। इस प्रकार इसने करीब 16.4 फीसदी का औसत वार्षिक रिटर्न (cagr) दिया है। यानी अगर किसी ने सेंसेक्स (sensex) की शुरुआत में निवेश (investment) किया होगा तो उसे हर साल औसतन 16.4 फीसदी का रिटर्न (Average return) मिला है। यही कारण है कि शेयर बाजार (share market) में निवेश तेजी से बढ़ता है।
बदलती रहती हैं सेंसेक्स (sensex) की कंपनियां
मुम्बई शेयर बाजार (BSE) का इंडेक्स सेंसेक्स (sensex) कहलाता है। इसमें काफी रिसर्च के बाद 30 सबसे अच्छी कंपनियों को शामिल किया जाता है। समय समय पर इन कंपनियों को बदला भी जाता है।
कैसे कर सकते हैं सेंसेक्स में निवेश
शेयर बाजार (stock market) में अगर कोई सेंसेक्स (sensex) में निवेश करना चाहे तो यह संभव होता है। यह एक फ्यूचर ट्रेड (Future Trade) कहलाता है। इसमें जब निवेश किया जाता है तो उसे सेंसेक्स (sensex) में शामिल सभी 30 कंपनियों (company) में निवेश माना जाता है।
जानकारों की राय
शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार शेयर बाजार (share market) में अगर लम्बे समय के लिए अच्छे शेयर (share) या इंडेक्स (index) में निवेश (investment) किया जाता है तो ऐसे अच्छे रिटर्न (good return) ही मिलते हैं। उनके अनुसार अगर 20 या 30 साल पहले किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश रिलायंस (reliance), टीसीएस (tcs) या इंफोसिस (infosys) में भी किया होता, तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये होगी। वर्मा के अनुसार शेयर बाजार में हरदम वह पैसा ही निवेश करना चाहिए जिसकी जरूरत कम से कम 5 से 10 साल न हो। ऐसा होने से लोगों को अपना निवेश शेयर बाजार से निकालने की मजबूरी नहीं होती है, बल्कि वह अपने फायदे के अनुसार जब चाहें इसे निकाल सकते हैं।
शेयर बाजार में निवेश के टिप्स (Stock Market Investments Tips)
शेयर बाजार में निवेश में अपनाएं ये टिप्स
-निवेशक लालच और डर से बचें। (investor Avoid greed and fear)
-शेयर बाजार में लंबे समय का नजरिया रख कर निवेश करें। (Invest in stock market with a long perspective)
-निवेशकों शेयर खरीदने के साथ ही उसे बेचने का लक्ष्य तय कर लें। (After buying the stock, also decide the rate of selling)
-शेयर के टार्गेट प्राइस पर पहुंचने पर उसे बेचें। (Sell it when the share price is reached on the target price)
-निवेशकों को टिप्स के आधार पर निवेश नहीं करना चाहिए (Investors should not invest on the basis of tips)
-आईपीओ में पैसा लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। (Caution should be taken while investing money in an IPO)
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications