नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio), आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) और एयरटेल (Airtel) के कई प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं। इन प्लान्स में लोगों को अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग के साथ ही डाटा और एसएमएस (SMS) का भी लाभ मिलता है। इन कंपनियों ने कई प्लान बाजार में उतारे हुए हैं, लेकिन इनमें जानते है कि बेस्ट प्लान कौन से हैं।

1669 रुपये के हैं रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 149 रुपये से लेकर 1,699 रुपये के बीच में अपने प्लान उपलब्ध कराए हैं। इन प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1GB डाटा से लेकर 5GB डाटा मिलता है। Jio के 11 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में यूजर्स को 400MB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके पहले से चल रहे प्लान की वैलिडिटी जितनी होगी। यह बूस्टर पैक आमतौर पर डेली डाटा समाप्त होने पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के डाटा बूस्टर प्लान
Jio के 21 रुपये वाले डाटा बूस्टर पैक में 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके पहले से चल रहे प्लान की वैलिडिटी जितनी होगी। यह बूस्टर पैक भी आमतौर पर डेली डाटा समाप्त होने पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio का एक और 51 रुपये वाले डाटा बूस्टर पैक उपलब्ध है जिसमें आपको 3GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके पहले से चल रहे प्लान की वैलिडिटी जितनी होगी। इसके अलावा Jio के 101 रुपये वाले डाटा बूस्टर में आपको 6GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके पहले से चल रहे प्लान की वैलिडिटी जितनी होगी।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के अन्य प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) प्लान 449 रुपये से लेकर 1,699 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। इन प्लान की वैलिडिटी भी 91 दिनों से लेकर 365 दिनों की है। इन प्लान की खास बात यह है कि इनमें डाटा के अलावा फ्री वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस (SMS) का लाभ मिलता है। इसके अलावा JioPhone यूजर्स के लिए 49 रुपये का कॉम्बो पैक उपलब्ध है, जिसमें यूजर्स को 1GB डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) के प्लान
आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) ने कई प्रीपेड प्लान लांच किए हैं। आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) का सबसे छोटा डाटा प्लान 11 रुपये से शुरू होता है। इसमें यूजर्स को एक दिन की वैलिडिटी के साथ ही 60MB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान के अलावा आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) का एक और प्लान 21 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 घंटा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का लाभ दिया जाता है। वहीं 33 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को राते के 1 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी केवल 1 दिन की है।
आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) के अन्य प्लान
आइडिया वोडाफोन (Vodafone Idea) के 92 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी में 6GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा कई ऐसे पैक्स हैं जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB, 2GB, 2.5GB और 3GB डाटा का लाभ मिलता है। इन प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस (SMS) का भी लाभ भी मिलता है। वहीं, 255 रुपये, 348 रुपये और 349 रुपये वाले प्लान्स में यूजर्स को प्रतिदिन क्रमश: 2GB, 2.5GB और 3GB डाटा का लाभ मिलता है।
एयरटेल (Airtel)
एयरटेल (Airtel) का सबसे सस्ता डाटा पैक 49 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 3GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है। इसके अलावा 92 रुपये के प्लान में यूजर्स को 7 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस प्लान में आपको 6GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान के अलावा 98 रुपये के डाटा पैक में आपको 3GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल (Airtel) के अन्य प्लान
एयरटेल (Airtel) के अन्य रिचार्ज प्लान भी हैं जिसमें 34 रुपये, 64 रुपये, 94 रुपये, 144 रुपये और 244 रुपये के प्रीपेड प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 34 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100MB डाटा और 25.66 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। 64 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 200MB डाटा और 54 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। इसके अलावा बचे हुए 3 प्लान्स में फुल टॉक टाइम के साथ ही 500MB डाटा का लाभ मिलता है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications