नई दिल्ली। भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance) ने 'भारती एक्सा लाइफ शाइनिंग स्टार्स (Bharti AXA Life Shining Stars)' नाम से एक नई बाल बीमा योजना (child insurance plan) पेश की। यह प्लान माता-पिता को बीमा कवर प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों और परिवार के लोगों को वित्तीय समस्या से सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार भारती एक्सा लाइफ शाइनिंग स्टार्स (Bharti AXA Life Shining Stars)' एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिमिटेड पे लाइफ इंश्योरेंस (Insurance) प्लान है। यह मैच्योरिटी पर निश्चित पे-आउट प्रदान करता है और माता-पिता को पर्याप्त धन एकत्र करने में मदद करता है, ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके और नियमित बचत द्वारा उनकी उच्च शिक्षा के खर्च एवं जिंदगी के अन्य आकस्मिक खचरें की व्यवस्था हो सके। इसमें पैसे लेने का तरीका माता पिता अपने हिसाब से चुन सकते हैं और बाद में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं।

बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा बीमा प्लान
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विकास सेठ ने एक बयान में कहा कि बच्चे की शिक्षा एवं कॅरियर प्लानिंग किसी भी माता-पिता की पहली जिम्मेदारी होती है और इसके लिए उन्हें विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन की जरूरत होती है। शिक्षा एवं बदलती जरूरतों के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए केवल मासिक बचत पर्याप्त नहीं होती। इसलिए हमने भारती एक्सा लाइफ शाइनिंग स्टार्स (Bharti AXA Life Shining Stars)' के रूप में एक व्यापक बाल बीमा योजना (child insurance plan) बनाया है।
मिलता है दोहरा फायदा
उन्होंने कहा कि बाल बीमा योजना (child insurance plan) में बचत और सुरक्षा के दोहरे फायदे हैं, जिससे माता-पिता को अपने बच्चों की भविष्य की वित्तीय जरूरतों को सुरक्षित करने में मदद मिल सकती है। कॅरियर के विभिन्न चरणों में उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करता है और उन्हें बिना किसी समझौते के अपने सपनों को पूरा करने में समर्थ बनाता है।"
पैसे लेने के दो विकल्प
इस बाल बीमा योजना (child insurance plan) में भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti AXA Life Insurance) माता-पिता को फ्लेक्सी पेआउट विकल्प और वार्षिक पेआउट विकल्प के बीच अपनी जरूरतों के अनुसार चयन करने की छूट देती है। इसका चुनाव वे पॉलिसी के आरंभ में कर सकते है और मैच्योरिटी के समय बच्चे की जरूरत के अनुरूप इसमें संशोधित किया जा सकता है, ताकि माता-पिता सालों पहले चुने गए विकल्प से बाध्य न रहें। इस बीमा योजना को खरीदने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 60 वर्ष है। बीमित व्यक्ति को अदा किए गए प्रीमियम तथा प्राप्त लाभ पर कर संबंधी फायदे मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications