ज्यादातर हर कोई लंबी अवधि के निवेश के बारे में बात करता है, और ज्यादातर लोग अपने पैसे का निवेश लंबी अवधि की निवेश योजनाओं में ही करना पसंद करते हैं।
ज्यादातर हर कोई लंबी अवधि के निवेश के बारे में बात करता है, और ज्यादातर लोग अपने पैसे का निवेश लंबी अवधि की निवेश योजनाओं में ही करना पसंद करते हैं। हालांकि, 6 महीने से 1 साल के लिए निवेश के विकल्प काम में आते हैं जब आपको अतिरिक्त पैसे की जरुरत होती है। निवेश के इन विकल्पों से आप घर की ईएमआई, कार लोन आदि जमा करने में समर्थ हो सकते हैं।
तो आइए आपको बताते हैं 6 महीने से 1 साल तक के लिए निवेश के विभिन्न विकल्प के बारे में-
लिक्विड फंड
ये सुरक्षित फंड हैं क्योंकि ये आम तौर पर जमा प्रमाणपत्र (सीडी) और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं। आप किसी भी समय इन फंडों से बाहर निकल सकते हैं। यदि आप अपने धन को 6 महीने से 1 वर्ष के लिए रखना चाहते हैं, तो लिक्विड फंड सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हैं, और ये हर साल 5 से 8 प्रतिशत की ब्याज दर भी प्रदान करते हैं। इसकी कराधान प्रक्रिया अन्य डेट फंडों की तरह है, जब आप 3 साल से अधिक समय तक के लिए निवेश करते हैं, तो आपको इंडेक्सेशन लाभ मिलता है। इससे कम पर आपके टैक्स स्लैब में कर लगाया जाता है।
सेविंग अकाउंट
अपने पैसे को निवेश करने और जमा करने का एक सुरक्षित तरीका बचत खाता है। आप इस पैसे को कभी भी निकाल सकते हैं और बचत खाता 4 से 7 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। वास्तव में, ज्यादातर लोग अपना पैसा बचत खाते में ही जमा करते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य तरलता है, न कि उच्च ब्याज अर्जित करना।
लिक्विड प्लस फंड
लिक्विड फंड की तुलना में इन्हें अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड भी कहा जाता है और जोखिम भरा माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिक्विड प्लस फंड के निवेश का मुख्य स्थान शॉर्ट टर्म की डेट सिक्योरिटीज है, जो आमतौर पर 90 दिनों से लेकर 1.5 साल तक होती है। जब आप मैच्योरिटी से पहले लिक्विड प्लस फंड निकालते हैं, तो आपको एग्जिट अमाउंट देना होगा। एक बात जो निवेशकों को डेट फंड के लिए ध्यान में रखनी चाहिए वह यह है कि अगर मैच्योरिटी पीरियड लंबा है, तो ब्याज दर का जोखिम भी अधिक होता है और अगर क्रेडिट रेटिंग कम है, तो डिफ़ॉल्ट जोखिम अधिक है।
शॉर्ट टर्म फंड
लघु अवधि या शॉर्ट टर्म के फंड मुख्य रूप से प्रतिभूतियों में पैसा जमा करते हैं जिसकी 1 से 3 साल की परिपक्वता अवधि होती है। हालाँकि, अधिक परिपक्वता के कारण ये थोड़े जोखिम भरे होते हैं।
आर्बिट्रेज फंड
ये फंड एक प्रकार के इक्विटी फंड हैं, और एक बाजार से प्रतिभूतियों को खरीदते हैं और दूसरे में बेचते हैं, आमतौर पर बढ़ी हुई कीमत पर। यह राशि अंतर लाभ बन जाता है। ये जोखिम रहित होते हैं, और निवेश पर 8 प्रतिशत तक का रिटर्न देते हैं। हालांकि, एक वर्ष से अधिक समय तक जमा किए जाने पर आर्बिट्रेज फंड अधिक कर कुशल और उपयोगी हो सकते हैं।
अस्वीकरण
यहां पर हम आपको किसी भी प्रकार की बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए बाध्य नहीं कर रहे हैं हम आपको मात्र सूचना के रुप में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको किसी प्रकार का नुकसान या घाटा होता है तो ग्रेनियम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और उसके कर्मचारी एवं स्वयं लेखक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications