एचडीएफसी बैंक ने ऑटो लोन की नई स्कीम पेश की है। इस स्कीम में लोन लेने पर आपकी ईएमआई घट जाती है। बैंक का कहना है कि इस स्कीम में स्टेप-अप रीपेमेंट और बुलेट रीपेमेंट की सुविधा है।
एचडीएफसी बैंक ने ऑटो लोन की नई स्कीम पेश की है। इस स्कीम में लोन लेने पर आपकी ईएमआई घट जाती है। बैंक का कहना है कि इस स्कीम में स्टेप-अप रीपेमेंट और बुलेट रीपेमेंट की सुविधा है। हम आपको बतायेंगे क्या है इस प्लान की खासियत।

एचडीएफसी बैंक के एग्जिक्यूटिव के मुताबकि, स्टेप-अप रीपेमेंट फीचर से किस्त 22 से 25 फीसदी तक घट जाती है। बुलेट रीपेमेंट स्कीम में आपको लोन की 30 से 50 फीसदी रकम के लिए ही ईएमआई चुकानी होगी। बिकने वाली हर चार में से एक कार का लोन एचडीएफसी बैंक से होता है।
बता दें कि हाल में कारों की बिक्री में सुस्ती से देश की सबसे बड़ी ऑटो फाइनेंसर को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन की ऊंची कीमतों, शहरों में ओला और उबर जैसी कंपनियों की सेवाओं, तीन साल का बीमा जरूरी होने और जीएसटी लागू होने से पहले पिछले साल गाड़ियों की बिक्री ज्यादा रहने से अब कारों की बिक्री में सुस्ती देखी जा रही है।
वहीं एचडीएफसी बैंक के एग्जिक्यूटिव वीपी (ऑटो लोन) नितिश नागोरी का कहना हैं कि अच्छी रीसेल वैल्यू वाले सभी टॉप मॉडल्स के लिए यह स्कीम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सेगमेंट में इस्तेमाल होने वाली कारें और ऐसी कारें जिनका बाजार बहुत छोटा है। इस स्कीम के दायरे में नहीं आती हैं।
आपको बता दें कि पहली बार एचडीएफसी बैंक ने इस तरह का उत्पाद पेश किया है। इस स्कीम में बैंक ग्राहक को अपनी सुविधा के हिसाब से ईएमआई तय करने का विकल्प देता है। बुलेट रीपेमेंट स्कीम में लोन की रकम लोन की अवधि के बाद कार की बची वैल्यू पर निर्भर करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications